Vrindavan Latest News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनने के समर्थन में आज 3 बैनामा और हो गए है. बताते चलें कि अब तक कुल 17 बैनामा हो चुके है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
बांके बिहारी मंदिर.
मथुरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा की मौजूदगी में तीन और भूमि रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया पूरी हुई. इस दौरान श्री सुशील कजारिया ने 83 वर्ग मीटर, श्री नारायण दास कजारिया ने 111 वर्ग मीटर और श्री कमल चौधरी ने 250.30 वर्ग मीटर भूमि ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के नाम रजिस्ट्री कर दी है.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत गठित हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी कर रही है. प्रशासन का दावा है कि जिन लोगों की संपत्तियां इस परियोजना में आ रही हैं, उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जा रहा है. दुकानों के बदले दुकानें और सुनरख व रुक्मणि विहार में फ्लैट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यही वजह है कि अब लोग स्वेच्छा से रजिस्ट्री के लिए आगे आ रहे हैं.
मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षित प्रवेश और निकासी द्वार बनाए जाएंगे. संकरी गलियों में लगने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह परियोजना बेहद अहम मानी जा रही है. प्रशासन के मुताबिक इस विकास योजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



