Muzaffarnagar Latest News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां हिंदू पॉश इलाके में चाचा-भतीजे फेरी लगा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनसे उनका नाम पूछा. जब उन्होंने अपना नाम बताया तो उनकी पिटाई कर दी गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.
घटना देर रात की बताई जा रही है. समय ज्यादा हो जाने के कारण स्थानीय लोगों ने दोनों को संदिग्ध मानते हुए उन पर हमला कर दिया. पिटाई के दौरान चाचा-भतीजे लहूलुहान हो गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चाचा-भतीजे को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं और अब तक उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. नई मंडी, मुजफ्फरनगर के सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



