Image Slider

Youth dies after being hit by a train



लोनी। नुसरताबाद खड़खड़ी हाल्ट व लोनी रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह नौ बजे शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन के गार्ड ने मामले की जानकारी लोनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लोनी के पूजा कॉलोनी मंगल बाजार निवासी सत्यम (25) पुत्र सतीश के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई विशाल ने पहचान की है। वह सुबह आठ बजे घर से बिना बताए निकल गया था और जेब से मिले कागज के आधार पर ही उसकी पहचान हो सकी है। संवाद


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||