Image Slider

Pregnant woman files FIR alleging harassment



साहिबाबाद। एक गर्भवती महिला ने अपने पति, सास व ननद पर उत्पीड़न और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने 23 मई की रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उनकी शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति मारपीट करने लगा। आरोप है कि उनके ससुर ने अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसकी शिकायत की पति से की तो फिर से मारपीट की गई। जब वह ढाई माह की गर्भवती थीं तब सास ने उन्हें पीट गया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||