- कॉपी लिंक
दिल्ली के मुकंदपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी 10 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के ही सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कबूल किया है कि वह दूसरी बेटी का खर्च उठाने को लेकर परेशान था।
बेटी की हत्या के बाद आरोपी दीपक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के किडनैप होने की झूठी कहानी बनाई। उसने दावा किया था कि शनिवार को वह दूध और बिस्किट लेने बाहर गया था, तभी बच्ची घर से गायब हो गई।
पुलिस ने इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई पुलिस टीमें बनाई गईं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए।
सेप्टिक टैंक से बच्ची का शव बरामद किया
आउटर नॉर्थ जिले के DCP हरेश्वर स्वामी ने बताया कि जांच के दौरान दीपक के बयान में कई विरोधाभास मिले। CCTV फुटेज में उसके बाहर जाने की बात साबित नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ तेज की गई।
पुलिस पूछताछ में दीपक टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी में था और दूसरी बेटी की परवरिश का खर्च उठाने में खुद को सक्षम नहीं मानता था। कबूलनामे के बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची और सेप्टिक टैंक से बच्ची का शव बरामद किया। यह कार्रवाई फॉरेंसिक और क्राइम टीम की मौजूदगी में की गई।
फॉरेंसिक और क्राइम टीम की मौजूदगी में सेफ्टी टैंक से निकाला गया बच्ची का शक।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने वारदात से पहले अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को नशीला पदार्थ दिया था। पुलिस अब इस मामले में ड्रग एंगल की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) यानी हत्या का केस जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके का रहने वाला है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और एक निजी स्कूल में वैन ड्राइवर का काम करता था।
इसी बीच, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या परिवार के किसी अन्य सदस्य को पहले से इस अपराध की जानकारी थी या किसी ने सबूत छिपाने में आरोपी की मदद की। मामले में परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
————————-
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
हिंदू-लड़के से प्यार किया तो बेटी के 6 टुकड़े किए:बहन के साथ मिलकर बांके से काटा, ट्रेन में रखा शव
लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बक्से के भीतर मिले शव की पहचान हो गई। शव कुशीनगर की रहने वाली 15 साल की लड़की बेबी शब्बा का था। हिंदू युवक से अफेयर के शक में पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



