Image Slider

होमवीडियोमनोरंजनशादी की 25वीं सालगिरह पर भावुक हुए आशुतोष राणा, 59 की उम्र में दोबारा दुल्हन बनीं रेणुका शहाणे, वायरल हुआ वीडियो

X

title=

शादी की 25वीं सालगिरह पर भावुक हुए आशुतोष राणा, 59 की उम्र में दोबारा दुल्हन बनीं रेणुका शहाणे, वायरल हुआ वीडियो

 

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे की शादी को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और आध्यात्मिक पोस्ट शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. अपने रिश्ते और वैवाहिक जीवन को लेकर लिखी गई उनकी बातें लोगों का दिल जीत रही हैं. वीडियो में दोनों एक दूसरे को माला पहनाते नजर आ रहे हैं. आषुतोष राणा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘आनंद से पूर्ण समय तेज़ी से बीत जाता है, उसके गुजरने का पता ही नहीं चलता.” उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कल ही उनकी और रेणुका शाहाणे की शादी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते 25 साल पूरे हो गए. अभिनेता ने विवाह को सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि एक-दूसरे के व्यक्तित्व को निखारने और आगे बढ़ाने वाली दिव्य प्रक्रिया बताया.उन्होंने लिखा कि सफल वैवाहिक जीवन के लिए केवल प्रेम ही नहीं, बल्कि आपसी सम्मान भी बेहद जरूरी होता है. अपनी पोस्ट में आषुतोष राणा ने विवाह की तुलना दो नदियों के संगम से की और कहा कि जिस तरह संगम स्थल तीर्थ माना जाता है, उसी तरह गृहस्थ जीवन भी एक पवित्र तीर्थ के समान है. फैंस और सेलेब्स भी इस पोस्ट पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||