डेविड धवन अपनी सिग्नेचर स्टाइल कॉमेडी फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उन्होंने बेटे वरुण धवन की अपकमिंग मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन किया है. ये डायरेक्टर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड धवन इस फिल्म के बाद फिल्ममेकिंग से संन्यास ले सकते हैं.
नई दिल्ली. डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म में भले ही स्टारकास्ट आज के दौर की है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर आपको 90 के दशक की कहानी की याद दिलाता है. फिल्म के ट्रेलर में आपको डेविड और गोविंदा की जोड़ी की फिल्म की झलक देखने को मिलेगी.
इसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल अदा करते दिखेंगी. लेकिन फिल्म के ट्रेलर में वरुण धवन अपने से महज एक साल बड़ी मौनी रॉय को अपनी मां के तौर पर इंट्रोड्यूस करते दिखते हैं. वरुण ने मौनी को अपनी नकली मां के तौर पर पेश किया.
अब जैसे ही फैंस ने फिल्म के ट्रेलर में देखा कि मौनी रॉय ने अपने से एक साल छोटे वरुण धवन की मां का किरदार अदा किया है, तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. सोशल मीडिया यूजर्स ने डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म और वरुण और मौनी के ऐज गैप पर ट्रोलिंग शुरू कर दी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लोगों ने एक्स पर फिल्म को ट्रोल करते हुए अजीबोगरीब कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि डेविड धवन की फिल्म गोविंदा की फिल्मों की याद दिलाती है. वहीं कुछ लोगों ने इसे बेकार और लो क्वालिटी फिल्म भी बता डाला.
एक यूजर ने फिल्म पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें कुछ नया देखने को नहीं मिलने वाला है. जिम्मी शेरगिल को वरुण की नकली मां मौनी रॉय के साथ फ्लर्ट करते देखा जा सकता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म बोल बच्चन की याद दिलाती है.
वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. लोगों ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें मौनी रॉय एक सरप्राइज थीं. लोगों ने मौनी को वरुण के साथ देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है.
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था. इसकी रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है.
फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी फिर इसकी रिलीज डेट टाली गई. टॉक्सिक की रिलीज की वजह से डेविड धवन ने अपनी फिल्म रिलीज को आगे बढ़ा दिया था, लेकिन आखिरकार टॉक्सिक तय दिन पर रिलीज नहीं हुई. मेकर्स ने वरुण की फिल्म की रिलीज को वापस पहले वाले दिन पर रिलीज करने का फैसला किया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



