टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी सगाई को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में दोनों ने नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ पर सगाई की. करण कुंद्रा ने आलीशान अंदाज में एक्ट्रेस को प्रपोज किया था.
नई दिल्ली. रियालिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने सगाई की. ये कपल बीते 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा था. पिछले साल के अंत और इस साल की शुरुआत से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अफवाहें छाई हुई थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने छिपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली है. कई बार दोनों की शादी की अफवाहें फैल चुकी हैं. हालांकि करण कुंद्रा ने एक्स पर पोस्ट कर मजाकिया अंदाज में इसपर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि पैपराजी कई बार उनकी शादी करा चुकी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
इन सब चर्चाओं और अफवाहों के बीच करण कुंद्रा ने शो देसी ब्लिंग पर तेजस्वी प्रकाश को आलीशान अंदाज में भव्य सेटअप के साथ प्रपोज किया है. सगाई के बाद कपल को मुंबई के एक इवेंट में साथ में देखा गया था. मुंबई में हुए इस खास इवेंट में करण और तेजस्वी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
Add News18 as
Preferred Source on Google
करण कुंद्रा ने मैरून शर्ट और ब्लैक पैंट पहनकर क्लासी और कैजुअल लुक अपनाया था, जबकि तेजस्वी प्रकाश ब्राउन थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आईं. हालांकि, उनकी नई डायमंड रिंग ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस अपनी नई रिंग फ्लॉन्ट करते दिखीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे. फैंस भी सोशल मीडिया पर इस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ बताया, तो कुछ ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
सगाई के बाद दोनों की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी, इसलिए फैंस के बीच इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिला. कपल अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस में ट्विनिंग करते दिखा और दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
करण और तेजस्वी की लव स्टोरी पिछले कई सालों से चर्चा में रही है. दोनों की मुलाकात रियलिटी शो के दौरान हुई थी और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई. करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस के शो पर हुई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
कपल बीते 4 साल से डेट कर रहा था और कई साल तक डेट करने के बाद आखिरकार कपल ने सगाई कर ली है. अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tejasswiprakash)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



