साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म’पेद्दी’का मोस्ट-अवेटीड ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है.जो काफी चर्चा में रहा है. वहीं मेकर्स ने अब फिल्म का एक और नया गाना ‘हेल्लाल्लाल्लो’ (Hellallallo) रिलीज़ कर दिया है.बता दें कि ये डांस नंबर ‘हेल्लाल्लाल्लो’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में राम चरण, जाह्नवी कपूर और श्रुति हासन की जबरदस्त एनर्जी और मस्ती भरे डांस मूव्स देखने को मिलते हैं, जिसने फैंस को पूरी तरह एक्साइट कर दिया है. हाई एनर्जी बीट्स और फेस्टिव वाइब्स से भरा यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है. मेकर्स ने गाने को खास अंदाज में रिलीज करते हुए इसका कैची कैप्शन भी दिया है, जिसमें अब “हेलो” की जगह हर तरफ “हेल्लाल्लाल्लो” गूंजने की बात कही गई है. फिल्म पहले से ही अपने ट्रेलर और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है और अब इस गाने ने इसका क्रेज और बढ़ा दिया है. राम चरण इस फिल्म में एक क्रॉसओवर एथलीट के किरदार में नजर आएंगे, जबकि फिल्म में ए. आर. रहमान का म्यूजिक इसे और खास बनाता है. ‘पेद्दी’ 3 जून 2026 को वर्ल्डवाइड प्रीमियर के बाद 4 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



