उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में प्रेमिका ने प्रेमी के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर प्रेमी और उसके दोस्त ने उसका गला घोंट दिया. प्रेमी ने रात को प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान वह अपने दोस्त के साथ पहुंचा हुआ था.
मिर्जापुर में नाबालिग प्रेमिका का कत्ल.
दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कह रहा था प्रेमी
वारदात को लेकर पुलिस ने जब आरोपी साजन से पूछताछ की तो उसने बताया कि किशोरी के साथ उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था. शनिवार की रात को किशोरी उससे एक सूनसान जगह पर मिलने को तैयार हुई. इस दौरान प्रेमी साजन अपने दोस्त अजय बिंद के साथ वहां पहुंच गया और फिर किशोरी पर अजय के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. लेकिन जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर पत्थर से सिर पर वार कर दिया और फिर मौके से दोनों फरार हो गए.
रात में गई सोने, सुबह नाले के पास मिली लाश
एसपी ने बताया कि घटनास्थल के पास से खून से सना पत्थर बरामद कर लिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अजय बिंद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. मृतक किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को खाना खाने के बाद उनकी बेटी सोने चली गई थी. लेकिन जब वह सुबह उठीं तो देखा कि उनकी बेटी बिस्तर से गायब है. इसके बाद गांव के लोगों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान घर से महज 200 मीटर दूर नाले के पास से उसका शव मिला. फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



