Image Slider

Last Updated:

Jana Nayagan Release Update : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब थलापति विजय बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है. ऐसे में फैंस भी बेसब्री से मेकर्स के बड़े ऐलान का इंतजार कर रहे है थे, ऐसे में अब मूवी की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है, नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर.

Zoom

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म (फोटो साभार-IMDB)

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टाइल एक्टर थलापति वियज के फैंस के लिए खुशखबरी है. विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर कई बार अलग-अलग खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक रिलीज डेट पर कोई पक्की जानकारी नहीं मिल पाई थी. ऐसे में अब एक नई अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर विजय की यह फिल्म बड़े पर्दे पर कब आएगी.

इसी बीच कुछ टिकट बुकिंग वेबसाइट्स पर ‘जन नायकन’ को जून में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में दिखाया गया है. इसके बाद से माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है.

टिकट बुकिंग साइट्स पर दिखी नई तारीख

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट’ ने अपने कैलेंडर में ‘जन नायकन’ की रिलीज 19 जून दिखाई है. वहीं ‘बुकमाईशो’ पर भी फिल्म जून महीने में रिलीज होती नजर आ रही है. इन अपडेट्स के बाद फैंस को उम्मीद है कि फिल्म अब ज्यादा देर तक नहीं रुकेगी.

सेंसर सर्टिफिकेट का चल रहा इंतजार

फिल्म की रिलीज में सबसे बड़ा कारण सेंसर सर्टिफिकेट बताया जा रहा है. मेकर्स अभी सीबीएफसी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिलेगा, उसके बाद रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है. हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायणन एक मंदिर पहुंचे थे. वहां मीडिया ने उनसे ‘जन नायकन’ को लेकर सवाल किए. पहले तो उन्होंने ज्यादा बात नहीं की, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट अभी बाकी है और टीम उसी का इंतजार कर रही है.उन्होंने कहा कि जैसे ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा, रिलीज डेट की जानकारी भी दे दी जाएगी. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि फिल्म को बड़े स्तर पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

‘जन नायकन’ में विजय के साथ कई और बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि जैसे स्टार दिखाई देंगे. वहीं फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिनके गाने पहले से ही फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. ऐसे में विजय के चाहने वालों के लिए ये खबर भी काम की है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||