Image Slider

होमताजा खबरदेशकुरान पढ़ने गई थी बच्ची, सुबह खेत में मिला शव… बडगाम में मासूम से दरिंदगी

Last Updated:

Budgam Rape and Murder Case: बडगाम जिले के गलवानपोरा गांव की रहने वाली 12 साल की यह बच्ची शनिवार शाम करीब 4 बजे मदरसे के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. पूरी रात खोजबीन चलती रही और रविवार सुबह उसका शव एक नजदीकी खेत में मिला. बडगाम के एसएसपी हरि प्रसाद केके ने बताया कि पहली नजर में यह मामला रेप और हत्या का लग रहा है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खूब गुस्सा और नाराजगी देखी जा रही है.

कुरान पढ़ने गई थी बच्ची, सुबह खेत में मिला शव... बडगाम में मासूम से दरिंदगीZoom

बडगाम के एसएसपी हरि प्रसाद केके ने बताया कि पहली नजर में यह मामला रेप और हत्या का लग रहा है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 साल की एक बच्ची के साथ कथित रेप और हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शनिवार को लापता हुई बच्ची का शव रविवार सुबह उसके घर से करीब 200 मीटर दूर एक खेत से बरामद किया गया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में इसे रेप और मर्डर का मामला माना जा रहा है. घटना के बाद पूरे कश्मीर घाटी में गुस्से और गम का माहौल है.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के गलवानपोरा गांव की रहने वाली थी. वह शनिवार शाम करीब 4 बजे मदरसे के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. पूरी रात खोजबीन चलती रही और रविवार सुबह उसका शव एक नजदीकी खेत में मिला.

घर से 200 मीटर दूर मिला शव

बडगाम के एसएसपी हरि प्रसाद केके ने बताया कि पहली नजर में यह मामला रेप और हत्या का लग रहा है. उन्होंने कहा कि बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिला है और मेडिकल तथा कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

मृत बच्ची के मामा ने बताया कि जब उन्होंने शव देखा तो बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान थे और शव का कुछ हिस्सा पानी में डूबा हुआ था. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी आबादी वाले इलाके में बच्ची का अचानक गायब हो जाना बेहद डरावना और चिंताजनक है. एक बुजुर्ग ग्रामीण ने बताया कि बच्ची अपने साथ कुरान भी लेकर गई थी, जो बाद में घटनास्थल के पास मिली. लोगों ने दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की है.

सीएम-एलजी ने की घटना की निंदा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली है. उन्होंने कहा कि जब छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं, तो समाज को आत्ममंथन करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मरोज सिन्हा ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस की नेता और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया.

पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से की जाएगी तथा दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाहें सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||