Image Slider

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। शनिवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों को उम्मीद थी कि इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बूंदाबांदी गर्म तवे पर छीटों की तरह ही साबित हुई। थोड़ी ही देर बाद सूरज ने फिर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दिन चढ़ते-चढ़ते गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।




delhi weather news kal ka mausam in hindi

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : जी पाल


दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को किया परेशान

दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकांश इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लगातार आठवें दिन राजधानी का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम आर्द्रता 49 प्रतिशत और न्यूनतम 22 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन इससे गर्मी के तेवर नरम नहीं पड़े।


delhi weather news kal ka mausam in hindi

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : अमर उजाला


नहीं मिलेगी आने वाले दिनों में राहत

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। 24 से 29 मई के बीच अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकांश दिनों में आसमान साफ रहेगा, जबकि कुछ दिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।


delhi weather news kal ka mausam in hindi

गर्मी से परेशान दिखे लोग
– फोटो : अमर उजाला


40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

24 और 25 मई के लिए मौसम विभाग ने गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 से 28 मई तक यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो कुछ समय के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।


delhi weather news kal ka mausam in hindi

गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान
– फोटो : अमर उजाला


पश्चिमी विक्षोभ भी देगा मामूली राहत

मौसम विभाग का कहना है कि 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||