Image Slider

Last Updated:

रुक्मिणी वसंत ने सोशल मीडिया पर वायरल एआई से बनी अपनी फर्जी तस्वीरों को नकली बताया. उन्होंने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताया. इसके साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. उन्होंने एक बयान जारी किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रुक्मिणी वसंत ने ‘कांतारा 2’ से पॉपुलैरिटी हासिल की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल ने जहां लोगों के काम को आसान बनाया है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं. पिछले कुछ समय में कई फिल्मी सितारों की फर्जी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, जिनमें एआई की मदद से उनके चेहरे और तस्वीरों को बदला गया. अब इसी तरह का मामला रुक्मिणी वसंत को लेकर सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी कथित तस्वीरों को पूरी तरह नकली बताया और इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

रुक्मिणी ने कहा कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर एआई की मदद से फर्जी तस्वीरें बनाई गई हैं, जो गैरजिम्मेदाराना हरकत है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, ”मेरी टीम और मैंने इंटरनेट पर कुछ ऐसी तस्वीरें देखी हैं, जिन्हें मेरे नाम से और मेरे चेहरे का साथ शेयर किया जा रहा है. ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं. ऐसी तस्वीरों पर भरोसा न करें, क्योंकि इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.”

रुक्मिणी वसंत का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

रुक्मिणी वसंत ने आगे कहा, ”किसी व्यक्ति की तस्वीरों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ करना बेहद गलत है. एआई तकनीक का इस्तेमाल किसी की छवि खराब करने या गलत जानकारी फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए. यह निजता का गंभीर उल्लंघन है और इस तरह की हरकतें मानसिक रूप से परेशान करने वाली हैं. सोशल मीडिया पर लोग बिना सच्चाई जाने ऐसी चीजों को तेजी से शेयर कर देते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है.”

रुक्मिणी वसंत ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

रुक्मिणी वसंत ने बताया, ”मैं और मेरी टीम इस मामले पर एक्शन ले रहे हैं. जो लोग इन फर्जी तस्वीरों को बनाने और फैलाने में शामिल हैं, उनके खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम से जुड़ी कार्रवाई शुरू की जा रही है. मेरी लोगों से अपील है कि वे ऐसी तस्वीरों को शेयर न करें और न ही उन्हें बढ़ावा दें. गलत और झूठे कंटेंट को फैलाना भी उतना ही गलत है जितना उसे बनाना.” अगर रुक्मिणी वसंत के करियर की बात करें तो वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं. फिल्म ‘कातांरा’ के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||