Image Slider


मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कच्चे मकान में लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद बच्चे बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। मृत बच्चों की पहचान डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य बच्चे के रूप में हुई है। सभी जमोड़ी के काशीहवा गांव के रहने वाले थे। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, बच्चे अंदर फंसे रहे गांव के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग हुई। चिंगारी पास में रखे बांस और सूखे सामान पर गिरी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान आग की लपटों में घिर गया। घटना के समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीनों बच्चे मौजूद थे। बच्चों की मां घर से जाते समय दरवाजा बाहर से बंद कर गई थी, जिससे बच्चे अंदर ही फंस गए। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे आग लगी थी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। मजदूरी पर गए थे पिता, राशन लेने गई थी मां बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि उन्हें उनके सुपरवाइजर का फोन आया था, जिसने घर में आग लगने की जानकारी दी। उस समय उनकी पत्नी राशन लेने दुकान गई थी, जबकि तीनों बच्चे घर में अकेले थे। कक्षा एक में पढ़ती थी रिधि रामरतन साकेत ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी स्कूल की छुट्टियों के कारण नानी के घर गई हुई थी। दूसरे नंबर की बेटी रिधि कक्षा एक में पढ़ती थी। हादसे में रिधि समेत तीन मासूमों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। कलेक्टर विकास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें रीवा में सीमेंट के बल्कर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला रीवा में सीमेंट से लदा बल्कर आम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। उसमें आग लग गई। केबिन में फंसने की वजह से ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा शुक्रवार देर रात रीवा-सीधी रोड पर गहरी पकरा गांव के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||