यह सहयोग काबुनी की अत्याधुनिक तकनीक और एबी डिविलियर्स के गहरे क्रिकेट अनुभव को एक साथ लाता है, जिससे उभरते क्रिकेटरों को डेटा आधारित जानकारी और वास्तविक खेल अनुभव का मजबूत संयोजन मिलेगा. भारत में 12 से 16 वर्ष के युवा खिलाड़ियों को जून में शुरू होने वाले एक नए राष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिए एबी डी विलियर्स की टीम के लिए खेलने का मौका जीतने का अवसर मिलेगा, जिसमें काबुनी की तकनीक का उपयोग किया जाएगा.
छोटी सी छोटी गलतियों पर भी रहेगी बारीक नजर
काबुनी का प्लेटफॉर्म पारंपरिक नेट प्रैक्टिस को बदलने के लिए तैयार किया गया है. यह खिलाड़ी की मूवमेंट और बॉल ट्रैकिंग को रियल टाइम में ट्रैक करता है और उसे आसान व उपयोगी फीडबैक में बदल देता है. अपने खास “1% इम्प्रूवमेंट” मॉडल के जरिए यह सिस्टम छोटी लेकिन तुरंत की जाने वाली गलतियों को सुधारने पर ध्यान देता है, जिससे समय के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा और प्रभावी सुधार देखने को मिलता है.
वॉइस, वीडियो और विजुअल संकेतों को एक साथ जोड़कर काबुनी यह सुनिश्चित करता है कि खिलाड़ियों को मिलने वाला फीडबैक केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि आसान, समझने योग्य और तुरंत लागू करने लायक हो. खासतौर पर युवा और सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए यह तकनीक ट्रेनिंग को अधिक प्रभावी और सहज बनाती है.
काबुनी के कोच बनकर उत्साहित हैं एबी डिविलियर्स
एबी डी विलियर्स के जुड़ने से काबुनी ने विश्वस्तरीय क्रिकेट समझ और आसान तकनीक को साथ लाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है. कंपनी का मानना है की हाई -क्वालिटी क्रिकेट कोचिंग केवल पेशेवर खिलाड़ियों या बड़े प्रशिक्षण केंद्रों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर खिलाड़ी तक आसानी से पहुंचनी चाहिए.
काबुनी के सुपर कोच एबी डी विलियर्स ने कहा, “मेरे लिए क्रिकेट हमेशा खुद को अभिव्यक्त करने का माध्यम रहा है, फिर बात समस्याओं का नया समाधान खोजने की हो या अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का तरीका ढूंढने की. काबुनी जो बना रहा है, वह बेहद रोमांचक है क्योंकि यह युवा खिलाड़ियों को अपने खेल को समझने, अपनी सहज क्षमता पर भरोसा करने और अपने तरीके से आगे बढ़ने का मंच देता है. मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों की मदद करने के लिए उत्साहित हूं, ताकि वे अलग सोच सकें, खुलकर खेल सकें और अपनी पूरी क्षमता को पहचान सकें.”
काबुनी के सीईओ की पहली पसंद थे डिविलियर्स
काबुनी के संस्थापक और सीईओ निमेश पटेल ने कहा, “एबी डी विलियर्स क्रिकेट जगत के सबसे खास खिलाड़ियों में से एक हैं. खेल को नए तरीके से देखने और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता, काबुनी के विजन से पूरी तरह मेल खाती है. हम ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो खिलाड़ियों को सिर्फ तकनीकी रूप से ही नहीं, बल्कि रचनात्मक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है. एबी के साथ जुड़ने से हम अगली पीढ़ी को क्रिकेट सीखने और अनुभव करने का तरीका बदलने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं.”
यह सहयोग काबुनी के विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव और एआई आधारित कोचिंग के मेल को और मजबूत बनाता है. यह प्लेटफॉर्म बायोमैकेनिक्स, मोशन ट्रैकिंग और परफॉरमेंस डेटा का उपयोग कर खिलाड़ियों को उनकी जरूरत के अनुसार रियल टाइम फीडबैक देता है. अपने “1% बेटर” सिद्धांत के जरिए यह खिलाड़ियों को छोटे-छोटे सुधार करने में मदद करता है, जो समय के साथ उनके प्रदर्शन में बड़ा बदलाव लाते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



