Image Slider

होमताजा खबरदेशचाइना बॉर्डर के पास आर्मी का हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त, हर तरफ मची खलबली

Last Updated:

Army Cheetah Helicopter Accident: इंडियन आर्मी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्‍टर चीन सीमा के करीब लद्दाख सेक्‍टर में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है.

चाइना बॉर्डर के पास आर्मी का हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त, हर तरफ मची खलबलीZoom

चीन सीमा के पास लद्दाख सेक्‍टर में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है. (फाइल फोटो/Reuters)

Army Cheetah Helicopter Accident: इंडियन आर्मी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्‍टर चीन सीमा के करीब लद्दाख सेक्‍टर में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है. न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, लद्दाख सेक्टर में भारतीय सेना का एक चीता लाइट हेलिकॉप्टर 20 मई 2026 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना के अधिकारियों ने बताया हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता को चोटें आई हैं. हालांकि, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे सुरक्षित हैं. सेना ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा नियमित सैन्य संचालन के दौरान हुआ. दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. भारतीय सेना ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी.

About the Author

authorimg

Manish Kumarबिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||