Image Slider

Last Updated:

Nawazuddin Siddiqui Crime Thrillers OTT: भारतीय सिनेमा में अगर दमदार अभिनय और रियलिस्टिक किरदारों की बात होती है, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सबसे पहले लिया जाता है. छोटे-छोटे रोल से शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अलग पहचान बनाई. खासतौर पर क्राइम और थ्रिलर जॉनर में उनका काम दर्शकों को बेहद पसंद आता है. उनके किरदार इतने असली लगते हैं कि दर्शक कहानी से पूरी तरह जुड़ जाते हैं.

Zoom

फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ के एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी. (एआई इन्हांसर)

मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते दौर में कई ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज दी हैं, जिन्होंने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. इन सीरीज और फिल्मों ने नवाजुद्दीन के करियर में कई गुना ऊंचा पहुंचा दिया. आइए जानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के कुछ बेहतरीन क्राइम थ्रिलर्स के बारे में, जिन्हें आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. अगर आप भी सस्पेंस, अपराध और दमदार एक्टिंग से भरपूर कंटेंट देखना चाहते हैं, तो नवाजुद्दीन की ये क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

सबसे पहले बात करते हैं वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की. यह सीरीज भारतीय ओटीटी कंटेंट के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है. इसमें नवाजुद्दीन ने गणेश गायतोंडे का किरदार निभाया था, जो मुंबई का एक खतरनाक गैंगस्टर है. उनकी डायलॉग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल सीन इतने प्रभावशाली थे कि यह किरदार आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है. कहानी अपराध, राजनीति और धर्म के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हर एपिसोड नया सस्पेंस पैदा करता है. इस सीरीज ने साबित कर दिया कि नवाजुद्दीन किसी भी जटिल किरदार को बेहद आसानी से जीवंत बना सकते हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

इसके बाद आती है ‘रात अकेली है’, जो एक शानदार मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने एक पुलिस अधिकारी जटिल यादव की भूमिका निभाई थी. कहानी एक अमीर परिवार में हुई हत्या की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का माहौल, सस्पेंस और किरदारों की परतें ऑडियंस को लगातार सोचने पर मजबूर करती हैं. नवाजुद्दीन का शांत लेकिन तेज दिमाग वाला पुलिस ऑफिसर ऑडियंस को बेहद पसंद आया. इस फिल्म में उन्होंने बिना ज्यादा ड्रामा किए सिर्फ अपने एक्टिंग से कहानी को मजबूत बनाया. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म

अगर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर की बात करें तो ‘रमन राघव 2.0’ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने एक खतरनाक सीरियल किलर का रोल निभाया था. उनका किरदार डरावना होने के साथ-साथ बेहद जटिल भी था. फिल्म में नवाजुद्दीन की एक्टिंग इतनी रियल लगी कि कई दर्शकों को यह किरदार लंबे समय तक याद रहा. फिल्म मुंबई की अंधेरी दुनिया और अपराधी मानसिकता को बेहद कच्चे और सच्चे अंदाज में दिखाती है. यह फिल्म उन दर्शकों के लिए परफेक्ट है जिन्हें डार्क और इंटेंस थ्रिलर पसंद हैं. इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.

2015 में आई थी नवाजुद्दीन की ‘बदलापुर’

नवाजुद्दीन की चर्चित फिल्मों में ‘बदलापुर’ भी शामिल है. हालांकि इसमें मुख्य भूमिका वरुण धवन की थी, लेकिन नवाजुद्दीन ने अपनी दमदार मौजूदगी से फिल्म में अलग पहचान बनाई. फिल्म रीवेंज और क्राइम की कहानी है, जिसमें हर किरदार ग्रे शेड लिए हुए दिखाई देता है. नवाजुद्दीन का छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार दर्शकों के दिल में बस जाता है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी मजबूत है कि कम समय में भी वे पूरी कहानी पर असर छोड़ते हैं. इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.

2012 में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से चमकी नवाजुद्दीन की किस्मत

इसके अलावा, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 1-2’ में तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऐसा रोल निभाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. इसी फिल्म से उनके करियर को बिल्कुल नई दिशा मिली. यह एक कल्ट क्राइम थ्रिलर बनी. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||