Image Slider

Last Updated:

Agra Trip on Budget: अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों में मोहब्बत की नगरी आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर थोड़े चिंतित हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के होटल व्यापारियों ने पर्यटकों को रिझाने के लिए लग्जरी और शानदार AC कमरों के दामों में भारी कटौती कर दी है. ताज महल और आगरा किले के बेहद नजदीक स्थित सिकंदरा में अब आपको मात्र ₹800 से लेकर ₹999 में बेहतरीन और सुरक्षित रूम मिल जाएंगे, जिससे आपकी आगरा ट्रिप बेहद कम बजट में और यादगार बन जाएगी.

सस्ते

हमने आपको सिकंदरा क्षेत्र के ऐसे कई होटलों की जानकारी दी है, जहां आप आसानी से स्टे (रुकना) कर सकते हैं और आगरा घूम सकते हैं. सिकंदरा क्षेत्र में बने लग्जरी और सस्ते होटलों में रुककर आप अपनी आगरा ट्रिप को कम बजट में पूरा कर सकते हैं. सिकंदरा क्षेत्र से ताजमहल की दूरी महज 9-10 किलोमीटर, आगरा किले की दूरी 7-8 किलोमीटर और अकबर का मकबरा महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है. आप यहां रुककर पूरे आगरा को आसानी से घूम सकते हैं.

सस्ता

सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास में बने ‘अनंत रेस्टोरेंट एंड होटल’ में कई तरह के कमरे उपलब्ध हैं. होटल स्वामी के अनुसार, उनके यहां ₹999 से लेकर ₹2999 तक के रूम उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि उनके होटल में ही रेस्टोरेंट बना हुआ है, जहां ग्राहकों को ताजा और शुद्ध भोजन मिलता है. सुरक्षा के लिहाज से यहां चारों तरफ सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगे हैं और पार्किंग की भी उत्तम सुविधा है.

सस्ता

आगरा के सिकंदरा में देवीराम स्वीट्स के ठीक सामने स्थित इस होटल में काफी किफायती रेट पर कमरे दिए जा रहे हैं. यहां आप आसानी से रुककर आगरा घूम सकते हैं. इस होटल में लग्जरी एसी कमरे का किराया मात्र ₹999 है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सस्ता

अगर आप भी आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के उन होटलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप आसानी से कम बजट में स्टे कर सकते हैं. हम आपको गर्मियों की छुट्टियों में मिलने वाले सस्ते एसी रूम के बारे में बताएंगे, साथ ही आस-पास की सभी प्रकार की सुविधाओं की जानकारी भी देंगे. आप सिकंदरा के होटल सीजी इन (CG.Inn) में स्टे कर सकते हैं, जहां आपको मात्र ₹999 में फुल एसी कमरे उपलब्ध मिलेंगे.

सस्ता

सिकंदरा के करकुंज रोड पर ‘एप्पल ट्री होटल’ स्थित है. यह होटल हाल ही में बनकर तैयार हुआ है. यहां के स्वामी ने बताया कि उनके यहां भी ₹999 में एसी रूम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गर्मियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी होटल व्यापारियों ने रेट कम कर दिए हैं. सिकंदरा क्षेत्र में कई ऐसे होटल हैं, जहां देश-विदेश से पर्यटक रुकने आते हैं.

सस्ता

सिकंदरा क्षेत्र में स्थित होटल सीजी इन (CG. Inn), आगरा गेस्ट हाउस, अधीरज पैलेस और होटल ट्री में लग्जरी रूम उपलब्ध हैं, जो आपको ₹1000 से कम दाम में यानी कि मात्र ₹999 में एसी रूम दे रहे हैं. इन सभी होटलों में सीसीटीवी और पार्किंग की पूरी सुविधा उपलब्ध है.

सस्ता

सिकंदरा क्षेत्र में बने सभी होटल पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं. सिकंदरा स्थित ‘आगरा गेस्ट हाउस’ में भी आप स्टे कर सकते हैं. यहां आपको मात्र ₹800 में एसी रूम उपलब्ध हो जाएगा. यह होटल नेशनल हाईवे पर स्थित है, जिस कारण यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.

सस्ता

सिकंदरा के कारगिल पेट्रोल पंप के सामने स्थित ‘अधीरज होटल’ के स्वामी ने बताया कि उनके पास दो तरह के एसी रूम उपलब्ध हैं. इसमें डीलक्स रूम का रेट ₹999 है और सुपर डीलक्स रूम ₹1499 का है. उन्होंने बताया कि होटल के आस-पास खाने के कई अच्छे रेस्टोरेंट हैं. अगर कस्टमर चाहे, तो ऑर्डर देकर अपने रूम में भी खाना मंगा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||