Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में दो सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों बहनों ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है. वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया
ग्रेटर नोएडा में दहेज प्रताड़ना से परेशान बहनों का वीडियो वायरल
3 साल पहले सगे भाइयों से हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, बागपत के घिटोरा गांव की रहने वाली इन दो सगी बहनों की शादी करीब तीन साल पहले दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहेरा गांव में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी. पीड़ित बहनों ने एक साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. वीडियो में उन्होंने रोते हुए अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
“हमारी हत्या की जा सकती है, सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स भी हटा दिया”
वायरल वीडियो में पीड़ितों ने समाज, अपनी बिरादरी और पुलिस से अपील करते हुए कहा, “ये लोग दहेज के लोभी हैं और कभी भी हमारी हत्या कर सकते हैं. ये हमारे मरने का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन और समाज हमारे पास आकर हमारी पीड़ा को समझ लें.” बहनों ने आरोप लगाया कि एक बार एक बहन को जान से मारने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन दूसरी बहन ने उसे बचा लिया. उन्होंने यह भी बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सबूत मिटाने के लिए परिजन वहां से उसका सेटअप बॉक्स हटा ले गए हैं.
वायरल वीडियो में पीड़ित महिलाएं बार-बार हाथ जोड़कर न्याय की मांग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई बड़ी घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ससुराल पक्ष की होगी.
अब तक क्या हुई मामले में कार्रवाई?
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लिया है. वायरल वीडियो की जांच के आधार पर दोनों भाइयों (पतियों) और उनके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों महिलाओं के पति पारिवारिक विवाद के कारण फिलहाल अलग रहते हैं. इससे पहले भी घर में हुए झगड़े की सूचना पर थाना दादरी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है. वीडियो में लगाए गए अन्य नए आरोपों के संबंध में भी गहनता से जांच कर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



