Image Slider

नई दिल्ली (NEET UG Paper Leak Controversy LIVE). नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें एक के बाद एक ऐसे सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, जिनसे पूरा देश हैरान है. अब तक इस घोटाले में सिर्फ दलालों और कोचिंग सेंटर के शामिल होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन महाराष्ट्र के लातूर से जो नया अपडेट आया है, उसने इस पूरी जांच का रुख ही बदल दिया है. लातूर के बेहद प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरूरे को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है. डॉक्टर साहब पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के जुनून में नियमों और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए परीक्षा से पहले ही लीक प्रश्नपत्र खरीद लिया था. यह खुलासा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि अब यह रसूखदार डॉक्टर इस पूरे रैकेट के खिलाफ सीबीआई का मुख्य सरकारी गवाह बनने जा रहा है.

NEET UG 2026 LIVE: शैक्षणिक सत्र में देरी

NEET UG 2026 LIVE: परीक्षा के अचानक रद्द होने और दोबारा आयोजन की पूरी कसरत में लगने वाले समय के कारण, इस साल मेडिकल कॉलेजों का नया शैक्षणिक सत्र काफी लेट होने की आशंका है, जिससे चिकित्सा शिक्षा प्रभावित होगी.

NEET Paper Leak LIVE: नए सिरे से परीक्षा कराने की चुनौती

नीट पेपर लीक लाइव: सरकार, शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बिना किसी सुरक्षा चूक के, पूरी तरह से पारदर्शी और लीक-प्रूफ माहौल में इस विशाल परीक्षा को दोबारा (Re-Exam) कैसे आयोजित कराया जाए.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: अधर में 22 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: 3 मई 2026 की परीक्षा के इस तरह रद्द हो जाने के कारण, देश के करीब 24 लाख से ज्यादा छात्र और उनके परिवार गहरे मानसिक तनाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं. उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा.

NEET UG 2026 LIVE: एनटीए के ढांचे पर उठे गंभीर सवाल

नीट यूजी 2026 लाइव: इस पूरे घटनाक्रम और संसदीय समिति में हुए खुलासों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की साख को मटियामेट कर दिया है. विशेषज्ञ अब इस स्वायत्त संस्था के पूरे ढांचे को बदलने और प्रशासनिक रिफॉर्म की मांग कर रहे हैं.

NEET Paper Leak LIVE: सवालों पर मौन रहे एनटीए महानिदेशक

नीट पेपर लीक लाइव: जब संसदीय समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र और राजस्थान के परीक्षा केंद्रों के फिजिकल वेरिफिकेशन में हुई ढिलाई पर सीधे सवाल दागे, तो एनटीए महानिदेशक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और मौन साधे रहे.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: ‘लीक’ शब्द के इस्तेमाल पर घमासान

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: बैठक के अंदर ‘लीक’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर भी राजनीतिक घमासान छिड़ गया. विपक्ष का कहना था कि जब परीक्षा से पहले सवाल बाहर आ चुके हैं, तो इसे लीक ही कहा जाएगा, जिसे सत्तापक्ष के सांसद जल्दबाजी बता रहे थे.

NEET UG 2026 LIVE: कमेटी की बैठक में भारी हंगामा

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट के इस संवेदनशील मुद्दे पर हुई इस उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत से ही माहौल गरमा गया था. सूत्रों के मुताबिक, समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा सांसद संबित पात्रा के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

NEET Paper Leak LIVE: गेस पेपर की थ्योरी को विपक्ष ने नकारा

नीट पेपर लीक लाइव: एनटीए अधिकारियों के मुताबिक, अनुवादक शिक्षकों ने उन रटे हुए सवालों को ‘गेस पेपर’ के रूप में कुछ छात्रों में बांटा था. हालांकि, संसदीय समिति के सदस्यों ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर पेपर लीक ही है.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE:क्षेत्रीय अनुवादकों पर मढ़ा सारा दोष

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: एनटीए ने अपनी सफाई में दलील दी कि प्रश्न पत्र को क्षेत्रीय भाषाओं में ट्रांसलेट करने की जिम्मेदारी जिन स्थानीय शिक्षकों को दी गई थी, उन्होंने ही भरोसा तोड़ा. उन शिक्षकों ने प्रश्नों को याद कर बाहर गेस पेपर बना दिया.

NEET UG 2026 LIVE: ‘सिस्टम कॉम्प्रोमाइज’ का अजीब तर्क

नीट यूजी 2026 लाइव: सांसदों के तीखे तीरों के सामने पेश हुए एनटीए के टॉप अधिकारियों ने एक अजीबोगरीब तर्क दिया. उन्होंने समिति के सामने दावा किया कि नीट का पेपर बड़े पैमाने पर लीक नहीं हुआ था, बल्कि सिर्फ ‘सिस्टम कॉम्प्रोमाइज’ हुआ था.

NEET Paper Leak LIVE: संसदीय पैनल के तीखे सवाल

नीट पेपर लीक लाइव: संसदीय समिति की इस बेहद हाई-प्रोफाइल बैठक में सांसदों ने एनटीए अधिकारियों को आड़े हाथों लिया. सांसदों ने पूछा कि राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कड़े सुरक्षा दावों के बावजूद कूरियर रूट पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: संसदीय समिति के सामने एनटीए प्रमुख

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: परीक्षा के पूरी तरह रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख को बट्टा लगने के बाद, शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने कड़ा रुख अपनाया. समिति ने एनटीए के महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया.

NEET UG 2026 LIVE: मास्टरमाइंड्स का पुराना रिकॉर्ड

नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई की तरफ से तैयार की जा रही कुंडली से साफ हुआ है कि राजस्थान और महाराष्ट्र के इस नीट घोटाले के मुख्य सूत्रधार पुराने अपराधी हैं. ये पहले भी कई राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में शामिल रहे हैं.

NEET Paper Leak LIVE: पेरेंट्स और दलालों के बीच के अवैध एग्रीमेंट

नीट पेपर लीक लाइव: सीबीआई को छापेमारी के दौरान कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें खाली स्टैम्प पेपर और अभिभावकों के दस्तखत शामिल हैं. यह इस बात का सबूत है कि सिलेक्शन न होने पर पैसे वापसी की बकायदा अवैध डील हुई थी.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में बड़ी लापरवाही

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: जांच एजेंसियों ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्रिंटिंग प्रेस से लेकर राजस्थान-महाराष्ट्र के बैंकों के सिक्योर स्ट्रॉन्ग रूम तक प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुंचाने वाले कूरियर नेटवर्क की सुरक्षा में भारी और आपराधिक ढिलाई बरती गई थी.

NEET UG 2026 LIVE: राजस्थान के बिचौलियों पर शिकंजा

नीट यूजी 2026 लाइव: राजस्थान के जयपुर में सक्रिय कुछ स्थानीय बिचौलियों और छोटे संस्थान संचालकों को भी सीबीआई ने रडार पर लिया है. संदेह है कि इन लोगों ने अपने यहां पढ़ने वाले अमीर छात्रों की लिस्ट दलालों को सौंपी थी.

NEET Paper Leak LIVE: सीक्रेट डायरियों से खुला राज

नीट पेपर लीक लाइव: गिरफ्तार किए गए दलालों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में सीबीआई को कुछ सीक्रेट डायरियां मिली हैं. इन डायरियों में कोडवर्ड्स के जरिए उन छात्रों के रोल नंबर, उनके परीक्षा केंद्रों के नाम और पैसों का पूरा हिसाब दर्ज है.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: दो राज्यों में सीबीआई का महा-अभियान

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में महाराष्ट्र और राजस्थान से जुड़े कई बड़े आरोपी फिलहाल सीधे तौर पर सीबीआई के रडार पर हैं. इन दोनों राज्यों के कूरियर और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े कड़ियों की गहरी पड़ताल की जा रही है.

NEET UG 2026 LIVE: सॉल्वर के रूप में डॉक्टरों का इस्तेमाल

नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई की अब तक की पूछताछ में बेहद चिंताजनक ट्रेंड सामने आया है कि 3 मई की परीक्षा का पेपर हल करने के लिए महाराष्ट्र के कुछ सीनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की मदद ली गई थी जिससे उत्तर तुरंत तैयार हों.

NEET Paper Leak LIVE: पेशे से डॉक्टर है नया संदिग्ध

नीट पेपर लीक लाइव: चौंकाने वाली बात यह है कि सीबीआई के रडार पर आया यह नया आरोपी कोई मामूली दलाल नहीं है, बल्कि वह पेशे से क्वॉलिफाइड डॉक्टर है. सूत्रों के मुताबिक, यह डॉक्टर लंबे समय से इस रैकेट को तकनीकी सपोर्ट दे रहा था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||