-सितंबर 2026 में होगा एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
-एशिया के नामी राइडर्स और टीमें दिखाएंगी दम, ग्रेटर नोएडा बनेगा मोटरस्पोर्ट्स का केंद्र
-खेल पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, यीडा ने तेज की तैयारियां
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश सरकार और मोटरस्पोर्ट्स कंसल्टेंसी एवीडब्ल्यू ग्लोबल के बीच हुए समझौते के तहत, यहाँ 4 से 16 सितंबर 2026 के बीच ‘एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। साल 2023 के बाद यह पहला मौका होगा जब बीआईसी के ट्रैक पर अंतरराष्ट्रीय बाइकर्स अपनी रफ़्तार का जौहर दिखाएंगे। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इस बड़े आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन के प्रशासनिक, कानूनी और आर्थिक पहलुओं को परखने के लिए राज्य परिवर्तन आयोग से विधिक राय मांगी गई है। आयोग की रिपोर्ट मिलते ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप एशिया की सबसे प्रमुख बाइक रेसिंग प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसकी शुरुआत 1996 में हुई थी। इसमें सुपरस्पोर्ट, एशिया प्रोडक्शन 250 और अंडरबोन जैसी विभिन्न श्रेणियों में रेस होती है। इसमें एशिया भर के पेशेवर राइडर्स और नामी टीमें हिस्सा लेती हैं, जो युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच है।यीडा के अधिकारियों का मानना है कि इस चैंपियनशिप से न केवल यमुना सिटी बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के पर्यटन को नई गति मिलेगी। इस दौरान होटल इंडस्ट्री, परिवहन और स्थानीय कारोबार में भारी उछाल आने की संभावना है। खेल पर्यटन के लिहाज से यह आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकता है।

सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में सितंबर 2026 में एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप कराने की तैयारी है। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
आरके सिंह, सीईओ, यीडा
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



