Image Slider

Last Updated:

कृष्णावतरम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों से इसे खूब सराहना मिल रही है. वहीं इस भव्य पौराणिक महाकाव्य में सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना ने कृष्ण और सत्यभामा की भूमिका निभाई है. फिल्म की रिलीज़ से पहले, दोनों मुख्य कलाकार वृंदावन गए और प्रेमानंद महाराज से मिले.

कृष्णावतारम् सितारों ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात,हुए भावुक  Zoom

कृष्णावतारम् सितारों ने वृन्दावन का दौरा किया और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।

Mathura: ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)’ रिलीज़ के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. वहीं फिल्म में भगवान कृष्ण और सत्यभामा की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना ने हाल ही में वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. जहां दोनों कलाकारों ने इस मुलाकात को बेहद आध्यात्मिक और भावुक अनुभव बताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति में एक अलग ही दिव्यता महसूस होती है.

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिले फिल्म के लीड स्टार्स
बता दें कि वहीं फिल्म की रिलीज़ के बाद दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म में कृष्ण और सत्यभामा की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना रिलीज़ से पहले वृंदावन पहुंचे. जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. अब दोनों कलाकारों ने इस मुलाकात को दिव्य और भावुक अनुभव बताया है.

‘मां का सपना था कि प्रेमानंद महाराज से मिलूं’
वहीं भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि प्रेमानंद महाराज से मिलना उनके लिए नियति जैसा था. उन्होंने बताया कि “मुझे लगता है कि हर चीज किसी कारण से होती है. मेरी मां का सपना था कि जिस दिन मैं ‘कृष्णावतारम’ साइन करूं, उसी दिन प्रेमानंद महाराज से मिलूं. उस वक्त मुझे लगा था कि यह कैसे संभव होगा, लेकिन फिल्म के प्रीमियर वाले दिन ही यह खूबसूरत संयोग बन गया.”

‘उनकी उपस्थिति में सारी थकान दूर हो गई’
सिद्धार्थ ने आगे कहा, “जब आप उनकी उपस्थिति में होते हैं तो ऊर्जा का स्तर बदल जाता है. मुझे काफी नींद की कमी थी, लेकिन जैसे ही मैं कमरे में दाखिल हुआ, सारी थकान दूर हो गई. मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर पा रहा था. उनकी मौजूदगी में सब कुछ बेहद दिव्य महसूस हो रहा था.”

प्रेमानंद महाराज को देखते ही रो पड़ीं संस्कृति जयना
वहीं संस्कृति जयना ने बताया कि प्रेमानंद महाराज के कमरे में प्रवेश करते ही वह भावुक हो गईं. उन्होंने कहा, “यह बेहद खूबसूरत अनुभव था. जैसे ही वह कमरे में आए, मैं रोने लगी. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा इतनी शुद्ध है कि वह आसपास का माहौल ही बदल देती है. हमने उन्हें बहुत सुना था, लेकिन उनकी उपस्थिति में होना बिल्कुल अलग अनुभव है.”

रिश्तों और भावनाओं पर आधारित है ‘कृष्णावतारम’
बता दें कि हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ युद्ध और भव्यता से ज्यादा भावनाओं, रिश्तों और कृष्ण के मानवीय पक्ष पर केंद्रित है. फिल्म में कृष्ण को एक दयालु, प्रेममय और भावनात्मक रूप से संवेदनशील रूप में दिखाया गया है.

About the Author

authorimg

शिवानी गुप्ता

Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times⁠, DEN Kashi ⁠and The L…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||