UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है. करीब 13 लाख आवेदनों में से पीईटी मेरिट के आधार पर चुने गए 3,66,712 अभ्यर्थी आज मुख्य परीक्षा दे रहे हैं. प्रयागराज…और पढ़ें
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE, UP Lekhpal Recruitment, UPSSSC Latest Exam News: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा हो रही है.
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश में आज लाखों युवाओं की नजर लेखपाल भर्ती परीक्षा पर टिकी है. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है, जिसके लिए प्रदेश के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में 3.66 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन लेयर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट स्तर तक की तैनाती की गई है.उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा आज यानी 21 मई को आयोजित की जा रही है.परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में होगी. इसके लिए प्रदेश के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.इस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आयोग और जिला प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.
13 लाख आवेदन, लेकिन मुख्य परीक्षा में 3.67 लाख
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए करीब 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था हालांकि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2025 के मेरिट के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई.इस भर्ती में एक पद के लिए करीब 46 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं.
इन जिलों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी
लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ और झांसी जैसे बड़े शहरों में 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.इसी वजह से इन जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है.
परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा और यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की.परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए केंद्र अधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है.गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है.
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:वाराणसी समेत कई बड़े शहरों में दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंचे हैं.सुबह से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली.
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: वाराणसी में तीन लेयर सुरक्षा
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:वाराणसी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यहां 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं.परीक्षा केंद्रों पर तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है.
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: प्रयागराज में बस और स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रोडवेज के साथ समन्वय कर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है.वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने भी जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर अतिरिक्त रैक रिजर्व रखे गए हैं.
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: प्रयागराज में 34 केंद्रों पर परीक्षा
UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: संगम नगरी प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से हलचल रही. जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.यहां 13,752 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जा रही है.जिले को 34 सेक्टरों में बांटा गया है और हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



