PM Modi Italy Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप के दौरे के आखिरी पड़ाव में अभी इटली में हैं. उन्होंने भारत और इटली के बीच आर्थिक सहयोग पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा प्रयासों से द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज भारत में मौजूद 800 से अधिक इटालियन कंपनियां देश की ग्रोथ स्टोरी में सक्रिय भागीदार बन रही हैं. इससे बिजनेस लीडर्स के बीच एक नया उत्साह, कॉन्फिडेंस और एंबिशन पैदा हुआ है. पीएम मोदी ने दोनों देशों की खूबियों का शानदार तालमेल बताते हुए कहा कि इटली जहां पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन डिजाइन और सटीकता (Precision) के लिए मशहूर है, वहीं भारत की पहचान बड़े स्केल, टैलेंट और किफायती इनोवेशन के पावरहाउस के रूप में है. इसी पूरक क्षमता का लाभ उठाते हुए, अब दोनों देश ‘डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे. इसके तहत फैशन से लेकर फिनटेक, लेदर से लेकर लॉजिस्टिक्स और मोबिलिटी से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में भारत और इटली अपनी ताकत को जोड़कर पूरी मानवता की भलाई और विकास के लिए काम करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी विस्तृत वार्ता भी होगी. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है.
पीएम मोदी चुनिंदा भारतीय और इतालवी सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. पिछले वर्ष आयोजित तीन बिजनेस फोरम्स के बाद दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में नई तेजी देखने को मिली है.
प्रधानमंत्री मोदी रोम स्थित संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे. भारत वर्ष 1945 से FAO का संस्थापक सदस्य रहा है. ऐसे में यह यात्रा वैश्विक खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि, ग्रामीण विकास और बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है.
PM Modi Italy Visit Live: डिफेंस से लेकर क्रिटिकल मिनरल्स तक… भारत-इटली के बीच 15 अहम समझौतों पर लगी मुहर
PM Modi Italy Visit Live: भारत और इटली ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई रफ्तार देते हुए कुल 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इस बड़े और ऐतिहासिक कदम के साथ ही दोनों देशों की आपसी साझेदारी अब एक ‘स्पेशल सामरिक साझेदारी’ में तब्दील हो गई है. जिन प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में इन समझौतों पर मुहर लगी है, उनमें रक्षा सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स और उच्च शिक्षा जैसे रणनीतिक मोर्चे शामिल हैं. यह समझौता भारत और इटली की अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती देगा.
PM Modi Italy Visit Live: परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जीता दिल
PM Modi Italy Visit Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को इटली के लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए भारत-इटली संबंधों की मजबूती को दर्शाने के लिए लोकप्रिय हिंदी कहावत ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’ का शानदार इस्तेमाल किया. उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों की किताब में एक नया अध्याय खोल रही है, और यह हमारी एकजुटता से लिखी जा रही इस लंबी किताब का आखिरी पन्ना नहीं होगा. मेलोनी ने भारतीय शब्द परिश्रम (कड़ी मेहनत) का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत और इटली दोनों ही अपने द्विपक्षीय रिश्तों को इसी दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ सींच रहे हैं, क्योंकि कठिन परिश्रम ही हमारी साझा सफलता का असली आधार है.
PM Modi Italy Visit Live: मेलोडी टॉफी वाले वीडियो का व्यूज 100 मिलियन के पार
PM Modi Italy Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ (Melody) टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. दोनों नेताओं की खास और दिलचस्प बॉन्डिंग वाला यह वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि महज कुछ ही घंटों के भीतर इसने 100 मिलियन (10 करोड़) व्यूज क्रॉस कर गया है. ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट भी ऑनलाइन खूब सर्च में रहा है.
PM Modi Italy Visit Live: ‘यह जीत-जीत का सहयोग है’: रोम में पीएम मोदी ने इटली के लोगों की आवाजाही को सराहा
PM Modi Italy Visit Live: रोम में अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली और भारत के बीच गहरी होती दोस्ती पर ज़ोर दिया. उन्होंने 3 साल पहले हुए माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस समझौते ने दोनों देशों के लोगों के बीच आवाजाही बढ़ाई है, जो एक जीत-जीत (win-win) का सहयोग है. पीएम मोदी ने इस सहयोग को जारी रखने की बात कही और इटली के प्रधानमंत्री की मित्रता और उपयोगी बैठक के लिए आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इटली के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जो दोनों देशों के बीच भविष्य में और मजबूत संबंधों की उम्मीद जगाता है.
PM Modi Italy Visit Live: भारत स्केल, टैलेंट और किफायती इनोवेशन के पावरहाउस- इटली में पीएम मोदी
PM Modi Italy Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और इटली के बीच आर्थिक सहयोग पर जोर दिया है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन यूरो ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत में 800 से अधिक इटालियन कंपनियां देश की एक्टिव हैं. इसकी वजह से बिजनेस लीडर्स के बीच एक नया उत्साह, कॉन्फिडेंस और एंबिशन पैदा हुआ है. पीएम मोदी ने दोनों देशों की खूबियों का शानदार तालमेल बताते हुए कहा कि इटली जहां पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन डिजाइन और सटीकता के लिए मशहूर है, वहीं भारत की पहचान बड़े स्केल, टैलेंट और किफायती इनोवेशन के पावरहाउस के रूप में है. इसी पूरक क्षमता का लाभ उठाते हुए, अब दोनों देश ‘डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे.
PM Modi Italy Visit Live:’पीएम मोदी के विजन और लीडरशिप की कायल हूं’- मेलोनी
PM Modi Italy Visit Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, व्यावहारिकता और नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ करते की. उन्होंने दोनों के बीच सम्मान और आपसी विश्वास पर आधारित ‘सच्ची दोस्ती’ का जिक्र किया. मेलोनी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में सात से अधिक मुलाकातों के जरिए उनके बीच एक गहरी समझ विकसित हुई है, जिसका श्रेय दोनों देशों के मंत्रियों और राजनयिकों की कड़ी मेहनत को जाता है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक साल में तीन इटली-भारत बिजनेस फोरम का सफल आयोजन हुआ. इसके साथ ही मेलोनी ने यूरोपीय संघ (EU) और भारत के बीच ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (FTA) को हासिल करने योग्य लक्ष्य बताते हुए कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं; जहां भारत का विशाल पैमाना और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है, वहीं इटली अपनी औद्योगिक, तकनीकी और मैन्युफैक्चरिंग उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों का यह शानदार तालमेल व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के नए अवसर खोलने में बेहद अहम साबित होगा और इटली इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
PM Modi Italy Visit Live: भारत-इटली के बीच ‘सच्ची दोस्ती’, मेलोनी ने पीएम मोदी संग मुलाकात पर व्यापार और सहयोग पर की बात
PM Modi Italy Visit Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने गहरे व्यक्तिगत संबंधों और ‘सच्ची दोस्ती’ पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सम्मान, आपसी विश्वास और साढ़े तीन वर्षों में हुई सात अहम मुलाकातों पर आधारित है. उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का श्रेय मंत्रियों और राजनयिकों की निरंतर कड़ी मेहनत को दिया और बताया कि महज एक साल में तीन इटली-भारत बिजनेस फोरम का आयोजन तेजी से बढ़ते आर्थिक सहयोग का स्पष्ट प्रमाण है. मेलोनी के अनुसार, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे की पूरक हैं; जहां भारत अपने विशाल पैमाने, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन के लिए जाना जाता है, वहीं इटली अपनी औद्योगिक ताकत, मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी उत्कृष्टता का योगदान देता है. इसके साथ ही, उन्होंने यूरोपीय संघ (EU) और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को एक हासिल करने योग्य लक्ष्य बताते हुए व्यापार, निवेश और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के नए अवसर खोलने के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जाहिर की है.
PM Modi Italy Visit Live: एआई, अंतरिक्ष समेत कई मुद्दों पर मंथन; रोम में पीएम मोदी और इटली के राष्ट्रपति की अहम मुलाकात
PM Modi Italy Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात कर भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा की है. पीएम मोदी ने इस बैठक की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई. इसके साथ ही, इस बात पर भी खास जोर दिया गया कि दोनों देश भविष्य की तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिजों, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं.
PM Modi Italy Visit Live: भारत-इटली के रिश्ते निर्णायक मोड़ पर: मेलोनी ने वीडियो में बताया ‘खास’
PM Modi Italy Visit Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ एक नया वीडियो आया है. इस वीडियो में उन्होंने इटालियन भाषा में बताया कि भारत और इटली के रिश्ते अब एक निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के आपसी संबंधों का अभूतपूर्व गति से विस्तार हुआ है, जिसके चलते यह रिश्ता अब केवल एक सामान्य और सौहार्दपूर्ण मित्रता नहीं रह गया है, बल्कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र के साझा मूल्यों तथा भविष्य के समान दृष्टिकोण पर आधारित एक मजबूत ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ में तब्दील हो चुका है.
PM Modi Italy Visit Live: इटली में भारतीय समुदाय की बड़ी मौजूदगी
इटली में भारतीय समुदाय की बड़ी मौजूदगी भी दोनों देशों के रिश्तों का महत्वपूर्ण आधार है. इटली में करीब ढाई लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जबकि 6,000 से अधिक भारतीय छात्र वहां विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. दोनों देश लोगों के बीच संपर्क और शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर देंगे.
PM Modi Italy Visit Live: खूब मजबूत हुए इटली और भारत के रिश्ते
भारत और इटली के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय मजबूती आई है. वर्ष 2023 से अब तक प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की सात बार मुलाकात हो चुकी है. दोनों नेताओं के लगातार संवाद ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति दी है. यह दौरा 2025-2029 संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान का भी अवसर माना जा रहा है.
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार भी इस यात्रा के प्रमुख एजेंडों में शामिल हैं. उभरती तकनीकों, स्वच्छ ऊर्जा, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल सहयोग और शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं की आवाजाही को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी.
रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है. दोनों देशों के बीच नियमित रक्षा संवाद, सैन्य सेवाओं के बीच संपर्क और पोर्ट विजिट्स जारी हैं. इसके अलावा आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ संयुक्त पहल और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है.
PM Modi Italy Visit Live: ‘कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक का शानदार संगम’ रोम में पीएम मोदी ने देखी शास्त्रीय नृत्य की झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान भारतीय शास्त्रीय नृत्य की वैश्विक लोकप्रियता की झलक साझा की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पांच इतालवी कलाकारों ने ‘त्रिगलबंदी’ नामक विशेष प्रस्तुति दी, जिसमें भारत की तीन प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक का शानदार संगम देखने को मिला.
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय नृत्य कलाओं के प्रति दुनिया भर में बढ़ती दिलचस्पी देखना बेहद सुखद है. उन्होंने कहा कि इटली की कलाकार स्वामिनी आत्मानंद गिरि, मार्टिना मीनाक्षी अर्गड़ा, लुक्रेजिया मानिस्कोटी, वैलेरिया वेस्पाजियानी और रोसेला फनेली ने इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बेहद आकर्षक अंदाज में पेश किया.
Five Italians passionate about Indian dance, Svamini Atmananda Giri, Ms. Martina Meenakshi Argada, Ms. Lucrezia Maniscotti, Ms. Valeria Vespaziani, Ms. Rosella Fanelli performed ‘Trigalbandi’, which included Kuchipudi, Bharatanatyam and Kathak. It is wonderful to see Indian dance… pic.twitter.com/gWYKgNejBe
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
PM Modi Italy Visit Live: इटली के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की आज मुलाकात
इटली की राजधानी रोम में आज पीएम मोदी का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है. वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टेरेल्ला से मुलाकात करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. दोनों नेता संयुक्त प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वह भारत के लिए रवाना होंगे.
PM Modi Italy Visit Live: ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इटली’ नई आर्थिक ताकत… पीएम मोदी और मेलोनी ने लिखा साझा लेख
इससे पहले पीएम मोदी और मेलोनी ने एक साझा लेख लिखा है, जिसमें दोनों देशों ने भविष्य की रणनीतिक साझेदारी का बड़ा विजन पेश किया है. इसमें लोकतंत्र, हरित ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, AI, वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन को लेकर साझा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाने का लक्ष्य रखा है.
‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इटली’ को नई आर्थिक ताकत बताते हुए दोनों देशों ने विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने की बात कही है. साथ ही इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को हिंद महासागर से यूरोप तक नई कनेक्टिविटी का आधार बताया गया है. विस्तार से पढ़ें लेख…
PM Modi Italy Visit Live: ‘रोम में काशी की झलक…’ इटालियन पेंटर ने पीएम मोदी को गिफ्ट की वाराणसी पर पेंटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान रोम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने वाली एक खास मुलाकात की जानकारी साझा की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रोम में काशी की झलक!’
प्रधानमंत्री ने बताया कि इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेट्टी ने उन्हें वाराणसी पर आधारित अपनी कला कृति भेंट की. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति टोमासेट्टी का लगाव पिछले चार दशकों से बना हुआ है. 1980 के दशक में टोमासेट्टी ने वैदिक संस्कृति पर आधारित पुस्तकों के लिए इलस्ट्रेशन बनाने से अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत से जुड़े 23 बड़े चित्रों पर काम किया.’
A glimpse of Kashi in Rome!
Mr. Giampaolo Tomassetti, an Italian painter, presented his work on Varanasi. His passion for Indian culture goes back over four decades. In the 1980’s he started as an illustrator for books on Vedic culture. From 2008 to 2013 he worked on 23 large… pic.twitter.com/tYfLPb8ubC
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



