Deepika Nagar Case: नोएडा पुलिस ने चचिया ससुर को किया गिरफ्तार
Image Slider
Last Updated:
Deepika Nagar Case: दीपिका नागर केस में एक नया अपडेट सामने आया है. नोएडा पुलिस ने दीपिका के चचिया ससुर विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया है.
दीपिका नागर केस में नया अपडेट.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की नवविवाहिता की हुई मौत अब देशभर में चर्चा बनी हुई है. लड़की पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया तो वहीं लड़का पक्ष का कहना है कि यह आत्महत्या है. अब तक पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था. दीपिका नागर के पति ऋतिक नागर और ससुर मनोज नागर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन आज बुधवार को नोएडा पुलिस ने दीपिका के चचिया ससुर विनोद नागर को भी गिरफ्तार कर लिया है.