Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Medical Shop Strike Photos Update; Delhi Rajasthan Chemist Stores | AIOCD Protest
7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज पंजाब में 25 हजार, MP में 41 हजार और बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद हैं।

दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने बुधवार को बंद का ऐलान किया है।

AIOCD के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन दवा सप्लाई के लिए जो छूट दी गई थी, उसका अब गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए इस छूट को वापस लेने की मांग की जा रही है।

हालांकि, AIOCD ने कहा था कि बंद के दौरान भी अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

लेकिन पटना के IGIMS के बाहर दवा दुकानें बंद हैं। इससे मरीजों के अटेंडेंट परेशान हैं। वहीं, चंडीगढ़ के (PGI) में इलाज कराने आए कश्मीर के एक परिवार को भी दवाई नहीं मिल सकी और वह मेडिकल स्टोर के बाहर इंतजार करता रहा।

AIOCD के ऐलान के बाद देशभर में 20 मई को दवा दुकानों का बंद बुलाया गया है।

AIOCD के ऐलान के बाद देशभर में 20 मई को दवा दुकानों का बंद बुलाया गया है।

दवा दुकानदारों की 4 मांगें

  • बिना नियमों के चल रही ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से मोहल्ले की छोटी दुकानों को नुकसान हो रहा है और लोगों की सेहत के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। इसे रोका जाए।
  • इस पूरे विवाद से जुड़े सरकार के दो नियम GSR 220(E) और GSR 817(E) हैं। संगठन के मुताबिक इन नियमों की कमियों का फायदा उठाकर ही ऑनलाइन दवा कंपनियां ऐसा कर रही हैं। इसे वापस लिया जाए।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ‘गलत या नकली पर्चियों’ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए ई-फार्मेसी के लिए नए सख्त नियम बनाए जाएं।
  • लोकल दुकानदार ऑनलाइन कंपनियों के 20% से 50% तक के डिस्काउंट का मुकाबला नहीं कर सकते।

देशभर में बंद से जुड़ी तस्वीरें…

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में दवा दुकानें बंद हैं।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में दवा दुकानें बंद हैं।

लुधियाना में आज मेडिकल मार्केट में सन्नाटा। कुछ लोग दवाओं के लिए परेशान होते दिखे।

लुधियाना में आज मेडिकल मार्केट में सन्नाटा। कुछ लोग दवाओं के लिए परेशान होते दिखे।

दिल्ली में मेडिकल की 15 से 20 हजार दवा दुकानें रजिस्टर हैं। सभी बंद हैं।

दिल्ली में मेडिकल की 15 से 20 हजार दवा दुकानें रजिस्टर हैं। सभी बंद हैं।

सरकार का दावा- 12 प्रदेशों के दुकानदार बंद में शामिल नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि हड़ताल से दवाओं की किल्लत नहीं होगी। पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत कम से कम 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दवा दुकानदार संगठनों ने इस बंद से खुद को अलग कर लिया है और दुकानें खुली रखने का फैसला किया है।

देश के मुख्य ड्रग रेगुलेटर ने मामले में बातचीत शुरू कर दी है। हाल ही में AIOCD के प्रतिनिधियों ने ड्रग रेगुलेटर से मुलाकात की थी, जहां उन्हें भरोसा दिया गया कि उनके उठाए गए मुद्दों की जांच की जा रही है और इस सेक्टर के नियमों की समीक्षा चल रही है।

कोविड-19 के दौरान सरकार ने ई-फार्मा को छूट दी

कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत सरकार ने लॉकडाउन में लोगों तक जरूरी दवाइयां पहुंचाने के लिए ई-फार्मा स्टोर्स (ऑनलाइन मेडिकल स्टोर्स) को कई बड़ी रियायतें दी थीं।

सरकार ने ई-फार्मा को आवश्यक सेवा का दर्जा दिया, जिससे लॉकडाउन में भी उनकी डिलीवरी बिना रोक-टोक जारी रही। इसके अलावा, नियमों में ढील देते हुए डॉक्टरों के डिजिटल प्रिसक्रिप्शन (व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजी गई पर्ची) के आधार पर दवाइयां बेचने की मंजूरी दी गई।

घर-घर जाकर दवाइयां पहुंचाने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया ताकि लोग अस्पतालों या मेडिकल स्टोर पर भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित तरीके से घर बैठे ही अपनी रेगुलर और जरूरी दवाइयां मंगा सकें।

देश के अलग-अलग राज्यों में मेडिकल स्टोर्स के बंद से जुड़ी खबरें पढ़ें…

दवा कारोबारियों की हड़ताल- अस्पतालों में मरीज के अटेंडेंट परेशान

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में आज देशभर में दवा कारोबारियों की हड़ताल है। इस दौरान बिहार सहित पूरे देश में थोक और खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में 40 हजार से ज्यादा दुकानें हड़ताल में शामिल हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

MP के मेडिकल स्टोर्स आज बंद रहेंगे: दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध

मध्य प्रदेश में बुधवार को दवा दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ अस्पताल के अंदर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स ही खुले रहेंगे। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में आज 18 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्ट संगठन हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल हैं। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। पूरी खबर पढे़ं…

पंजाब-चंडीगढ़ में 25 हजार मेडिकल स्टोर बंद: PGI में कश्मीर से आए परिवार को नहीं मिली दवाई

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मेडिकल स्टोर संचालकों की 24 घंटे की हड़ताल चल रही है। जिससे लोगों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ के (PGI) में इलाज कराने आए कश्मीर के एक परिवार को भी दवाई नहीं मिल सकी और वह मेडिकल स्टोर के बाहर इंतजार करता रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||