Image Slider

Last Updated:

फरहाना भट्ट ने अपने जीवन के उस फैसले के बारे में खुलकर बात की है, जिसे वह आज भी सबसे कठिन और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण मानती हैं. बिग बॉस 19 से चर्चा में आईं फरहाना ने बताया कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने परिवार से दूरी बना ली थी. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस कहती हैं कि अपने सपनों की खातिर उन्होंने अपनों को पीछे छोड़ दिया.

नई दिल्ली. फरहाना भट्ट को बिग बॉस 19 से पहचान मिली थी. इससे पहले वो फिल्म ‘लैला मजनू’ में तृप्ति डिमरी की दोस्त के किरदार में दिखी थीं. इस फिल्म में फरहाना का रोल काफी सीमित था. उन्हें असल पॉपुलैरिटी बिग बॉस से मिली है. अब फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली फरहाना भट्ट ने बहुत कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. ‘बिग बॉस 19’ में उनका बेबाक, निडर अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. हालांकि शो के दौरान उन्हें अपनी भाषा और तीखे रवैये के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के चलते फरहाना भट्ट को लोकप्रियता भी मिली थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

फरहाना ने कभी आलोचनाओं को अपने आत्मविश्वास पर हावी नहीं होने दिया. शो से बाहर आने के बाद फरहाना ने अपने करियर को आगे बढ़ाया और गायक-संगीतकार अमाल मलिक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब वह रोहित शेट्टी के स्टंट रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा. आईएएनएस से बातचीत में फरहाना ने बताया कि जिंदगी का सबसे बड़ा जोखिम उन्होंने तब उठाया, जब उन्होंने अपने ही खून के रिश्तों से दूरी बना ली. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क यही था कि मैंने अपने सबसे करीबी रिश्तों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया. मैंने उनसे साफ कह दिया कि आप सार्वजनिक रूप से यह कह सकते हैं कि वह हमारी नहीं है या हमारा उससे कोई संबंध नहीं है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

फरहाना ने कहा कि यह फैसला उन्होंने किसी गुस्से या आवेश में नहीं लिया, बल्कि अपने सपनों को बचाने के लिए लिया था. उनके लिए यह बेहद दर्दनाक अनुभव था, क्योंकि परिवार से अलग होना किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने तय किया कि वह अपने सपनों से समझौता नहीं करेंगी.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

उन्होंने बताया, ‘जब आपके साथ वास्तव में कोई नहीं होता, सिर्फ आप और आपकी मां होती हैं, और आप अपने परिवार से अलग होने का फैसला कर रहे होते हैं, तब आप खुद को पूरी तरह अकेलेपन के हवाले कर देते हैं. मैंने सोचा कि अगर मुझे अकेले ही आगे बढ़ना है, तो मैं ऐसा करूंगी, लेकिन अपने सपनों को नहीं छोड़ूंगी’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

फरहाना के इस बयान से साफ है कि उनके लिए सफलता केवल शोहरत का नाम नहीं है, बल्कि अपने विश्वास और सपनों के लिए खड़े रहने की हिम्मत का नाम है. उन्होंने अपने जीवन में भावनात्मक संघर्ष, सामाजिक दबाव और रिश्तों की जटिलताओं का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम farrhana_bhatt)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||