Image Slider

होमफोटोकृषिभीषण गर्मी में झुलसने लगी लौकी-तोरई और कद्दू की फसलें, किसानों की बढ़ी चिंता

Last Updated:

Summer Vegetable Care Tips: तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने अब कद्दू वर्गीय फसलों पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है. लौकी, तोरई और कद्दू जैसी फसलें झुलसने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. कृषि एक्सपर्ट ने किसानों को फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई, मल्चिंग और पोटेशियम नाइट्रेट के छिड़काव करने की सलाह दी है.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

भीषण गर्मी और तेज लू का असर अब खेतों में साफ दिखाई देने लगा है. खासकर कद्दू वर्गीय फसलें लौकी, तोरई और कद्दू गर्म हवाओं की चपेट में आकर झुलस रही हैं. कई जगहों पर पौधों की पत्तियां पीली होकर सूखने लगी हैं. कृषि एक्सपर्ट डॉ. पुनीत कुमार पाठक का कहना है कि समय रहते बचाव नहीं किया गया तो उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है. किसानों को तुरंत फसल सुरक्षा के उपाय करने चाहिए.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

एक्सपर्ट के मुताबिक तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान से मिट्टी की नमी तेजी से खत्म हो रही है. इसका सीधा असर पौधों की ग्रोथ और फल बनने की प्रक्रिया पर पड़ रहा है. ऐसे मौसम में खेतों में हल्की और नियमित सिंचाई करना बेहद जरूरी है. किसान सिंचाई सुबह जल्दी या शाम के समय ही करें, ताकि पौधों को पर्याप्त नमी मिल सके.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

कद्दू वर्गीय फसलों को लू से बचाने के लिए मल्चिंग को बेहद प्रभावी उपाय माना गया है. बचाव के लिए किसान लाइनों के बीच सूखी घास और पुआल बिछा दें. इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और जमीन का तापमान नियंत्रित रहता है. मल्चिंग से खरपतवार भी कम उगते हैं, जिससे पौधों को पर्याप्त पोषण मिल पाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

दोपहर के समय सिंचाई करने से गर्म मिट्टी और तेज धूप के कारण पौधों को नुकसान हो सकता है. इसलिए सिंचाई का सही समय चुनना जरूरी है. खेतों में हल्की सिंचाई करने से पौधों की जड़ों को ठंडक मिलती है और लू का असर कम होता है. साथ ही मिट्टी में नमी बनी रहने से फसल की बढ़वार बेहतर होती है और पौधे सूखने से बच जाते हैं.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

फसल पर पोटेशियम नाइट्रेट के छिड़काव करना भी मददगार होता है. 1% पोटेशियम नाइट्रेट का घोल बनाकर पौधों पर स्प्रे करने से फसल को गर्मी और सूखे से लड़ने की ताकत मिलती है. यह पौधों की कोशिकाओं को मजबूत करता है और फल गिरने की समस्या को भी कम करता है. इससे पौधे लंबे समय तक हरे-भरे बने रहते हैं और उत्पादन पर असर कम पड़ता है.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

लगातार बढ़ती गर्मी के चलते किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करनी चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर पत्तियों में मुरझाने या जलने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत उपचार करना चाहिए. खेत में नमी बनाए रखने के साथ-साथ पौधों पर आवश्यक पोषक तत्वों का छिड़काव भी जरूरी है. समय पर देखभाल से फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

एक्सपर्ट ने किसानों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए फसलों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न बरतें. नियमित सिंचाई, मल्चिंग और पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग से गर्मी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है. अगर किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करें तो भीषण गर्मी और लू के बावजूद कद्दू वर्गीय फसलों की अच्छी पैदावार हासिल की जा सकती है.

कद्दू वर्गीय की फसल से अच्छी आमदनी कैसे लें, कद्दू वर्गीय फसल की देखभाल कैसे करें, कद्दू वर्गीय फसल को गर्मियों में कैसे बचाएं, लोकल 18, How to earn good income from pumpkin crop, how to take care of pumpkin crop, how to save pumpkin crop in summer, Local 18

कई जिलों में किसान पहले से ही गर्मी की मार झेल रहे हैं. सब्जी उत्पादकों का कहना है कि तेज धूप के कारण फलों का आकार छोटा रह जा रहा है और पौधे जल्दी सूख रहे हैं. इससे उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है. कृषि विभाग किसानों को जागरूक करते हुए लगातार सलाह जारी कर रहा है, ताकि समय रहते बचाव कर नुकसान को कम किया जा सके.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||