Image Slider

होमखेलक्रिकेटप्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद वेंकटेश ने फोड़ा बम, दिया बवाली बयान

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में वेंकटेश अय्यर को खेलने के बहुत कम मौके मिले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस बैटर ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे नंबर पर आकर ऐसी पारी खेली जिससे मैच का नक्शा बदल गया. प्लेयर ऑफ द मैच बने इस बल्लेबाज ने बताया कि मुकाबला ना खेलने की वजह से वो फ्रस्ट्रेशन में थे.

Zoom

पंजाब किंग्स के खिलाफ वेंकटेश अय्यर बने प्लेयर ऑफ द मैच, आरसीबी को पहुंचाया प्लेऑफ में

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वेंकटेश अय्यर को इस साल अब तक सिर्फ चार मैच ही खेलने मिले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 40 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उनकी पारी के दम पर ही RCB ने धीमी धर्मशाला पिच पर 4 विकेट के नुकसान पर 222 बनाए. पंजाब की टीम 199 रन ही बना पाई. 23 रन की जीत के बाद अय्यर ने जो बयान दिया वो हिला देने वाला था.

अय्यर ने मैच के बाद कहा, “तकनीकी रूप से यह मेरा दूसरा [तीसरा] मैच है. यह पहली बार है जब मुझे लंबी पारी खेलने का मौका मिला. यह ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार मिलने से ज्यादा खुशी की बात है.”

PBKS के खिलाफ अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और आठ चौके और चार छक्के लगाए. अय्यर ने कहा, “ये झूठ होगा अगर कहूं कि निराश नहीं था, या मैच खेलने के लिए नहीं छटपटा रहा था. मैं सच में खेलना चाहता था. हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने का मौका ही सबसे अहम है. हम खेलना चाहते हैं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. मैं यहां काफी समय से हूं और जानता हूं कि यह एक चैंपियन टीम है. कॉम्बिनेशन में बदलाव करना हमेशा सही नहीं होता. मैंने हमेशा कोचिंग स्टाफ से कहा कि मुझे खिलाओ, मैं प्रदर्शन करूंगा. मुझे खुशी है कि मुझे मौका मिला.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||