Image Slider

Last Updated:

Shimla Car Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला के ननखड़ी इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक आदमी और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ख़बरें फटाफट

शिमला में खाई में गिरी कार, पिता और बेटी की मौत, बेटे समेत दो लोग घायलZoom

के शिमला जिले के ननखड़ी इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कुंदन लाल (49) और उनकी बेटी आकृति (16) के रूप में हुई है. घायलों में कुंदन लाल का बेटा अरब (12) और सतपाल (55) शामिल हैं, ये सभी ननखड़ी के लौहाती गांव के रहने वाले हैं. यह हादसा शनिवार रात ननखड़ी -पुनान लिंक रोड पर हुआ जब चारों अपने गांव लौट रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहे सतपाल ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई. कुंदन लाल और आकृति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरब और सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया गया और शवों को निकाला गया. घायलों को पहले नानखरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

हादसे में चालक घायल

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक सतपाल चला रहा था. पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है. थाना ननखड़ी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत केस दर्ज किया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||