Image Slider

Last Updated:

Anupama Spoilers today: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. प्रेम की जान खतरे में पड़ जाएगी, लेकिन सही समय पर अनुपमा उसे बचा लेगी. हालांकि कहानी में ऐसा ट्विस्ट आएगा, जहां उसकी इस मदद के बाद भी उसे थैंक्यू तक नहीं मिलेगा. वहीं दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती नजदीकियां भी परिवार में नई हलचल पैदा करती नजर आएंगी.

Zoom

अनुपमा बचाएगी प्रेम की जान( फोटो साभार -instagram@rahi_anupamaa)

Anupama Spoilers today: टीवी शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर रिश्तों, इमोशंस और ड्रामे का बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. आने वाले एपिसोड में हालात ऐसे बन जाएंगे कि अनुपमा को प्रेम की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डालना पड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती नजदीकियां भी सभी का ध्यान खींच रही हैं. शो में एक साथ कई इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जिनकी वजह से कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो गई है.

प्रेरणा की हालत देख समझ गई अनुपमा

एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा अपने कैफे के बाहर मेन्यू लिखती नजर आएगी. तभी वहां प्रेरणा आएगी और उसे कैफे की अच्छी सेल के लिए बधाई देगी. अनुपमा भी उसे और प्रेम को उनके कैफे के लिए शुभकामनाएं देगी. लेकिन बातचीत के दौरान अनुपमा को महसूस होगा कि प्रेरणा अंदर से काफी दुखी है. दरअसल, श्रुति ने उसे पार्टनरशिप से अलग कर दिया है और अब वह सिर्फ वहां काम कर रही है. प्रेरणा की मायूसी देखकर अनुपमा समझ जाएगी कि जरूर कुछ गलत हुआ है.

राही पर ताने कसेंगी मोहल्ले की महिलाएं

वट सावित्री पूजा के दौरान कोठारी और शाह परिवार साथ नजर आएंगे. इसी बीच मोहल्ले की कुछ महिलाएं अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते को लेकर बातें बनाना शुरू कर देंगी. वह लीला से सवाल करेंगी कि क्या दिग्विजय अब वनराज की जगह लेने वाला है. यह सुनकर राही भड़क जाएगी और उन महिलाओं को जवाब देगी. हालांकि जाते-जाते महिलाएं राही को भी ताना मार जाएंगी, जिसके बाद वह लीला पर गुस्सा करेगी.वह पूछेगी कि आपने आखिर क्यों उस आदमी को अपने घर में रख लिया है?

प्रेम की जान बचाएगी अनुपमा

रेस्त्रां में काम के दौरान प्रेम गलती से बिजली के खुले तार पर पैर रखने वाला होगा. तभी अनुपमा सही समय पर वहां पहुंच जाएगी. पहले वह उसे आवाज देकर रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन जब प्रेम नहीं रुकेगा तो अनुपमा दौड़कर उसकी सीढ़ी को धक्का दे देगी. इस दौरान प्रेम तो बच जाएगा, लेकिन अनुपमा खुद गिरते-गिरते बचेगी और उसे चोट लग जाएगी. इस बीच दिग्विजय अनुपमा को संभालेगा. लेकिन फिर भी उसे चोट लग चुकी होगी.

वहीं वट सावित्रि की पूजा के वक्त राही का धागा टूट जाता है,जिससे वह भी घबराकर प्रेम के पास पहुंचेगी.जमीन पर पड़ा प्रेम उठेगा और अनुपमा पर गुस्सा करने लगेगा. तब दिग्विजय उसे रियलिटी समझाएगा कि कैसे अनुपमा ने उसकी जान बचाई है. राही और श्रुति प्रेक का हाल पुछेंगे, लेकिन अनुपमा को थैंक्यू तक नहीं कहेंगे,जबकि प्रेम को बचाने में उसे चोट तक लगी रहती है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||