Image Slider

होमताजा खबरदेशसतीशन आज लेंगे केरल के CM पद की शपथ, राहुल-प्रियंका ने सुबह-सुबह पकड़ी फ्लाइट

Last Updated:

Kerala CM VD Satheesan Shapath Grahan LIVE : कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वीडी सतीशन को कांग्रेस की वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की पसंद …और पढ़ें

सतीशन आज लेंगे केरल के CM पद की शपथ, राहुल-प्रियंका ने सुबह-सुबह पकड़ी फ्लाइटZoom

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

केरल में 10 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार का आज शपथ ग्रहण होने वाला है, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 20 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होंगे. राज्यपाल आरवी आर्लेकर नई सरकार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो चुके हैं. समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है. कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश मंत्री बनेंगे.

IUML को पांच मंत्री पद मिले हैं. पार्टी की ओर से पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Kerala Congress Shapath Grahan LIVE: सोनिया गांधी और एंटनी की बातचीत के बाद बनी बात

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी गतिरोध तब खत्म हुआ जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बीच बातचीत हुई. इसके बाद सतीशन के नाम पर अंतिम फैसला लिया गया.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक केंद्रीय नेतृत्व की पसंद के साथ थे, लेकिन जनता और सहयोगी दल IUML खुलकर वीडी सतीशन के समर्थन में थे. उनके समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए थे, जिससे पार्टी के कुछ केंद्रीय नेता नाराज बताए गए.

Kerala Shapath Grahan LIVE: केरल में रिजल्ट के 14 दिन बाद बनेगी नई सरकार

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 102 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी. वामपंथी LDF के लगातार दो कार्यकाल के बाद कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी हुई है. हालांकि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी में करीब 9 दिनों तक मंथन चलता रहा.

वीडी सतीशन को कांग्रेस की वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की पसंद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल बताए जा रहे थे. आखिरकार लंबे विचार-विमर्श के बाद सतीशन के नाम पर सहमति बनी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||