Yogi Cabinet Decisions : योगी कैबिनेट मे राजधानी लखनऊ में मेट्रो विस्तार को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो परियोजना के समझौता ज्ञापन (MoU) प्रस्ताव पर कैबिनेट ने भी अपनी मुहर लगा सकती है. इस प्रस्ताव के पास होने से लखनऊ मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेज होगा और शहर के दक्षिणी हिस्से को बड़ी कनेक्टिविटी मिलेगी. इस बैठक में और भी कई फैसले लिए गए हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में…
पंचायत चुनाव, मेट्रो और पशु चिकित्सा छात्रों पर बड़ा फैसला ले सकती है योगी कैबिनेट.
उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक बेहद अहम मानी जा रही थी. सबसे ज्यादा चर्चा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को मंजूरी मिलने की थी, जिसको लेकर सरकार ने फैसला ले लिया है. सरकार पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण का नया आधार तैयार करना चाहती है. इसके लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. आयोग पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्ग की सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी का अध्ययन करेगा, जिसके आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा. इसे आगामी पंचायत चुनावों से पहले सरकार का बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम माना जा रहा है.
इसके अलावा राजधानी लखनऊ में मेट्रो विस्तार को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो परियोजना के समझौता ज्ञापन (MoU) प्रस्ताव पर कैबिनेट ने भी अपनी मुहर लगा सकती है. इस प्रस्ताव के पास होने से लखनऊ मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेज होगा और शहर के दक्षिणी हिस्से को बड़ी कनेक्टिविटी मिलेगी. वही, बैठक में पशु चिकित्सा के छात्रों के लिए भी राहत भरा फैसला आया है, जिसमें सरकार ने इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे लंबे समय से वित्तीय सहायता की मांग कर रहे छात्रों को फायदा मिलेगा.
यूपी कैबिनेट में रखे गए थे ये बड़े प्रस्ताव
- 765/400 केवी मिर्जापुर पूलिंग उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइन निर्माण प्रस्ताव पर मुहर संभव
- यूपी जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमावली 2026 लागू करने का प्रस्ताव
- Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences में 1010 बेड सुपर स्पेशियलिटी इमरजेंसी सेंटर निर्माण प्रस्ताव
- Swaroop Rani Nehru Hospital विस्तार के लिए भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव
- Agra Metro कॉरिडोर-2 के स्टेशन और वायाडक्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव
- Lucknow Metro ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एमओयू प्रस्ताव
- राज्य सरकार प्रतिभूति संबंधी 2007 अधिसूचना में संशोधन प्रस्ताव
- यूपी लोक सेवा आयोग संशोधन विनियम 2026 लागू करने का प्रस्ताव
- पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने का प्रस्ताव
- यूपी राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठन प्रस्ताव
- मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी स्थापना हेतु आशय पत्र जारी करने का प्रस्ताव
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



