Image Slider

Last Updated:

एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 के ग्रैंड फिनाले में गुल्लू और काइरा ने 16 मई को ट्रॉफी जीती, सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट थे, जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

नई दिल्ली. इस सीजन स्प्लिट्सविला की थीम ‘प्यार या पैसा’ थी. शो को सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था. पूरे सीजन में कई रिश्ते बने और टूटे, लेकिन गुल्लू और काइरा का रिश्ता लगातार मजबूत बना रहा. गुल्लू और काइरा ने सबको टक्कर देकर जीत दर्ज कर ली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

16 मई को प्रसारित ग्रैंड फिनाले में गुल्लू और काइरा ने योगेश रावत और रूरू ठाकुर सहित कई मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया. सोरब बेदी और निहारिका तिवारी, साथ ही टेन डी विलियर्स और सौंदर्या शेट्टी भी अंतिम मुकाबले का हिस्सा थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

शो में गुल्लू और काइरा ने न सिर्फ टास्क में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि मजबूत कनेक्शन किसी भी रणनीति से ज्यादा असरदार होता है. पहले दिन से दोनों के बीच मजबूत कनेक्शन देखने को मिल रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रॉफी जीतने के बाद गुल्लू ने कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में कई लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे, लेकिन समय के साथ दर्शकों ने उन्हें और काइरा को भरपूर प्यार दिया. उनके मुताबिक, नफरत को समर्थन में बदलना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

काइरा ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल अब भी किसी सपने जैसा लग रहा है. उन्होंने बताया कि शो के दौरान कई कठिन परिस्थितियां आईं, लेकिन उन्होंने और गुल्लू ने हर चुनौती का सामना साथ मिलकर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

एक तरफ जहां स्प्लिट्सविला 16 में सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने शो होस्ट किया. वहीं दूसरी तरफ निया शर्मा और उर्फी जावेद ने रियालिटी शो में मिस्ट्री मेकर का काम किया. उन्होंने अपने अनोखे गेम से शो के लेवल को और बढ़ा दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

सोशल मीडिया पर भी गुल्लू और काइरा को जबरदस्त सपोर्ट मिला. फैंस ने उनके रिश्ते की ईमानदारी और आपसी समझ की खूब तारीफ की. दोनों की केमिस्ट्री और तालमेल को शो की शुरुआत से काफी पसंद किया जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

एमटीवी स्प्लिट्सविला का ग्रैंड फिनाले एमटीवी इंडिया पर प्रसारित हुआ और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया. जीत के बाद गुल्लू और काइरा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. 16 मई को शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ. (फोटो साभार इंस्टाग्राम heyitskairaaaa)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||