नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट का पेपर इस साल भी लीक हो गया. एनटीए ने अपनी तरफ से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की थी, लेकिन बॉटनी और केमिस्ट्री एक्सपर्ट के तौर पर गद्दार एनटीए के अंदर ही थे. नीट यूजी 2026 पेपर लीक कांड का खुलासा सबसे पहले सीकर के शशिकांत सुथार ने किया था. वह खुद भी केमिस्ट्री पढ़ाते हैं. नीट पेपर लीक कांड की भनक लगते ही वह तुरंत लोकल पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे. फिर उन्हें सबूत लेकर आने के लिए कहा गया. उन्होंने रातभर में सबूत जुटाए और एनटीए के समक्ष प्रेजेंट कर दिए. तब से मामला सीबीआई के हाथों में है.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: सीकर के छात्रों का खुलकर बचाव
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार ने सीकर के कोचिंग छात्रों का मजबूती से बचाव किया. उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे ‘मेगावॉट’ स्टूडेंट हैं और बेहद मेहनती हैं. कुछ भ्रष्ट लोगों के आरोपों की वजह से पूरे छात्र समुदाय को गलत नजर से नहीं देखा जाना चाहिए.
NEET UG 2026 LIVE: अलर्ट हुईं केंद्रीय एजेंसियां
नीट यूजी 2026 लाइव: शशिकांत सुथार का दावा है कि सबूत मिलते ही हड़कंप मच गया. सिर्फ दो घंटे के अंदर उन्हें जांच अधिकारियों के फोन आने शुरू हो गए. इसके बाद NTA और अन्य सतर्कता टीमों ने देशव्यापी कार्रवाई और जांच की रफ्तार तेज कर दी.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: एनटीए को सौंपे डिजिटल सबूत
नीट यूजी 2026 लाइव: शशिकांत सुथार ने रातभर जागकर कथित लीक से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और जरूरी दस्तावेज जुटाए. उन्होंने बिना वक्त गंवाए इन सभी पुख्ता सबूतों को सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के टॉप अधिकारियों तक पहुंचा दिया.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: पुलिस ने दिए सबूत जुटाने के निर्देश
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: शशिकांत सुथार परीक्षा वाले दिन ही देर रात पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे. मामला बेहद संवेदनशील होने और रात काफी ज्यादा हो जाने के कारण पुलिस ने उन्हें सभी जरूरी दस्तावेज और पुख्ता सबूतों के साथ दोबारा आने को कहा.
NEET UG 2026 LIVE: संदिग्ध गतिविधियों की लगी भनक
नीट यूजी 2026 लाइव: सीकर के युवा शशिकांत सुथार को नीट परीक्षा के दिन ही कुछ केंद्रों और सोशल मीडिया पर संदिग्ध हलचल की भनक लगी. उन्होंने तुरंत इस गंभीर गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने और सच को सामने लाने का फैसला किया.
NEET UG 2026 LIVE: अप्रैल में ही तैयार हो गई थी स्क्रिप्ट
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई के अनुसार, इस पूरे खेल की स्क्रिप्ट अप्रैल में ही लिख दी गई थी. आरोपी शिक्षिका ने पुणे की एक अन्य गिरफ्तार आरोपी मनीषा वागमारे के जरिए उन स्टूडेंट्स और अभिभावकों से संपर्क साधा, जो नीट परीक्षा पास करने के लिए किसी भी हद तक जाने या मोटी रकम देने को तैयार थे.
NEET UG 2026 LIVE: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से कनेक्शन
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई की जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षिका मनीषा मंधारे को खुद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कामों के लिए नियुक्त किया था. मंधारे ने अपनी इस आधिकारिक स्थिति और गोपनीयता का फायदा उठाया और इस भरोसे को तोड़ते हुए पेपर लीक के घिनौने खेल में शामिल हो गईं.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: कुल आरोपियों की संख्या हुई 9
नीट यूजी 2026 लाइव: बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के बाद नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दबोचे गए मुख्य आरोपियों की कुल संख्या अब 9 हो गई है. सीबीआई इन सभी से अलग-अलग और आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अंतिम छोर तक पहुंचा जा सके.
NEET UG 2026 LIVE: पुणे से हुई सबसे लेटेस्ट गिरफ्तारी
नीट यूजी 2026 लाइव: जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने कल महाराष्ट्र के पुणे से वनस्पति विज्ञान (Botany) की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मंधारे की गिरफ्तारी इस पूरे मामले में बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि वह सीधे तौर पर एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया और छात्रों के बीच की कड़ी थीं.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सीबीआई को सौंपी गई जांच
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: मामले की गंभीरता और देशव्यापी नेटवर्क को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी. सीबीआई ने केस हाथ में लेते ही तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल फोन चैट और बैंक खातों को खंगालना शुरू किया, जिससे साफ हुआ कि लीक के तार कई राज्यों और बड़े शहरों से जुड़े हुए हैं.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: क्या था पूरा मामला?
नीट यूजी 2026 लाइव: यह मामला देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG) के प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ा है. परीक्षा से ठीक पहले एक सुनियोजित रैकेट ने मोटी रकम के बदले चुनिंदा छात्रों तक असली प्रश्नपत्र पहुंचा दिया.
NEET UG 2026 LIVE: सीबीआई की बड़ी बैठक
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अब तक मिले सुरागों और गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने आगे की रणनीति और देशव्यापी छापेमारी का खाका तैयार किया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



