तमिल स्टार रवि मोहन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कही जा रहीं केनिशा फ्रांसिस का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रोलिंग और मानसिक तनाव को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं. वीडियो में रोते हुए केनिशा ने बताया कि वह चेन्नई छोड़ रही हैं और सोशल मीडिया से भी दूरी बना लेंगी. वहीं पत्नी आरती रवि से तलाक की खबरों के बीच रवि मोहन ने भी अपनी पर्सनल लाइफ पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक सब ठीक नहीं हो जाता, तब तक वह एक्टिंग नहीं करूंगा. नीचे पढ़ें पूरी खबर…
साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पत्नी आरती रवि से अलग रहने और तलाक की खबरों के बीच अब सिंगर और थेरेपिस्ट केनिशा फ्रांसिस का नाम भी इस पूरे मामले में काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से इन तीनों को लेकर लगातार बातें हो रही हैं. अब इस कहानी में नया मोड़ तब आया, जब केनिशा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए चेन्नई छोड़ने और सोशल मीडिया से दूर जाने का फैसला सुना दिया.
रवि मोहन और आरती रवि के रिश्ते में काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं और उनका तलाक का मामला चेन्नई हाई कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच केनिशा फ्रांसिस का नाम अचानक सुर्खियों में आने लगा. सोशल मीडिया पर कई लोग यह दावा करने लगे कि रवि और आरती के रिश्ते में आई दूरी की वजह केनिशा हैं. हालांकि इस मामले को लेकर अलग-अलग बातें सामने आती रही हैं.
मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर आरती रवि के समर्थन में कमेंट करने वालों को केनिशा जवाब देने लगीं. इसके बाद आरती की तरफ से कोर्ट में शिकायत की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने केनिशा को आरती के खिलाफ मीडिया या सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलने से रोक दिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लगातार ट्रोलिंग और लोगों की बातों के बीच केनिशा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब रवि मोहन मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने सिर्फ एक दोस्त और थेरेपिस्ट की तरह उनका साथ दिया था. वीडियो में केनिशा काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि वह कभी किसी का घर तोड़ना नहीं चाहती थीं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लगातार मिल रही नफरत से परेशान होकर अब वह चेन्नई छोड़ रही हैं और सोशल मीडिया से भी दूर हो जाएंगी.
वहीं रवि मोहन ने भी मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया. उन्होंने कहा कि इतने समय तक चुप रहना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. अभिनेता ने दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा. रवि मोहन ने यह भी कहा कि जब तक उनकी पर्सनल लाइफ ठीक नहीं हो जाती, तब तक वह एक्टिंग नहीं करेंगे. बातचीत के दौरान वह काफी भावुक दिखाई दिए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



