Image Slider

Last Updated:

एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति पीटर हाग के साथ तलाक और घरेलू हिंसा के कानूनी विवादों का सामना कर रही हैं. मुश्किल समय में उन्हें प्रीति जिंटा का मजबूत साथ मिला है. दोनों सितारों को आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान ‘पंजाब किंग्स’ का सपोर्ट करते देखा गया. सेलिना ने मैच के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए प्रीति जिंटा को अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी रोशनी’ बताया और उनके गोल्डन हर्ट की तारीफ की. दूसरी ओर, सेलिना जेटली के पति के खिलाफ जांच में सहयोग न करने पर लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. वे अपने पति पीटर हाग से तलाक और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर कानूनी मामलों का सामना कर रही हैं. ऐसे मुश्किल दौर में उन्हें अपनी पुरानी दोस्त और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का साथ मिला है, जिसने सेलिना को काफी हिम्मत दी है. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

सेलिना जेटली को हाल में आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान प्रीति जिंटा के साथ स्टेडियम में देखा गया. प्रीति जिंटा की टीम ‘पंजाब किंग्स’ का मैच चल रहा था और सेलिना जेटली वहां अपनी दोस्त की टीम का सपोर्ट करने पहुंची थीं. मैच के बाद सेलिना काफी इमोशनल नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दिल की बात शेयर की. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर प्रीति जिंटा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी रोशनी’ बताया. उन्होंने लिखा कि जब वो अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं, तब प्रीति ने एक सच्चे दोस्त की तरह उन्हें संभाला. सेलिना की मानें, तो प्रीति न सिर्फ बाहर से खूबसूरत हैं, बल्कि उनका दिल भी उतना ही शानदार है. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

सेलिना ने अपनी पोस्ट में प्रीति की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि प्रीति इकलौती ऐसी ‘क्वीन’ हैं जो ‘किंग्स’ (पंजाब किंग्स) की मालिक हैं. उन्होंने प्रीति के जज्बे और अपनी टीम के प्रति उनके जुनून को देखकर गर्व महसूस किया. सेलिना ने आगे लिखा कि प्रीति ने सिर्फ फिल्मों या खेल में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाई है.(फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

सेलिना ने खास शाम के लिए प्रतिभा रांता, साजिद-वाजिद और प्रीति के पति जीन गुडइनफ का भी शुक्रिया अदा किया. हालांकि इस मैच में पंजाब किंग्स की हार हुई, लेकिन सेलिना ने खेल भावना दिखाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत तो चलती रहती है, जरूरी यह है कि आपने खेल का कितना आनंद लिया. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

सेलिना की इस पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने भी कमेंट किया और प्रीति की तारीफ की. उन्होंने सेलिना को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी और उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा. फैंस भी सेलिना के इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी मजबूती की तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

अगर सेलिना की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी. उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक का 2017 में निधन हो गया था. अब शादी के सालों बाद दोनों के बीच कड़वाहट आ गई है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच चुका है.
(फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

celina jaitly, Preity Zinta, Preity Zinta celina jaitly friendship, celina jaitly husband, celina jaitly divorce, celina jaitly children, सेलिना जेटली, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली प्रीति जिंटा

सेलिना ने नवंबर 2025 में पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पीटर पर जांच में सहयोग न करने के आरोप लगे हैं, जिसकी वजह से उनके खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी किया गया है. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||