Image Slider

होमखेलक्रिकेटप्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, बाहर होने की कगार पर पंजाब किंग्स

Last Updated:

RCB vs PBKS Highlights: डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. बेंगलुरु इस सीजन टॉप-4 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम है. हाई-स्कोरिंग मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को उसी के घर में 23 रन से पटखनी देकर नौवीं जीत दर्ज की. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को इस हार से बड़ा झटका लगा है. यह उसकी लगातार छठी हार है, जिससे उसका अब प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है.

Zoom

आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर कटाया प्लेऑफ का टिकट.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया. हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने जीत के लिए पंजाब को 223 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में होम टीम 199 रन तक ही पहुंच पाई. शशांक सिंह ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं रहे. पंजाब की यह लगातार छठी हार है, जिसने उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है. पंजाब 13 मैचों में 13 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो हर हाल में अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतना होगा. दूसरी ओर, आरसीबी 18 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गई है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyayशिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||