बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में धमाल मचा दिया है. फिल्म 14 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई और इसके बाद से पड़ोसी मुल्क में सनसनी फैल गई है.
‘धुरंधर 2’ का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्ट्रीम हुआ है.
ओटीटी पर ‘धुरंधर 2’ के आने के बाद कई वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें पाकिस्तानी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह दिखाई दिया. पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर दावा किया कि लोग रात 12 बजे से ही फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही फिल्म प्लेटफॉर्म पर आई, भारी संख्या में लोगों ने उसे एक साथ स्ट्रीम करना शुरू कर दिया.
पाकिस्तानी क्रिएटर का दावा
माविया उमर फारूकी ने बताया, ‘पाकिस्तान में आज ही धुरंधर रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया. पाकिस्तानी इंतजार ही कर रहे थे कि रात के 12 बजे नेटफ्लिक्स फिल्म डाले और सब एक साथ मिलकर क्लिक करें. इस तरह धुरंधर का शौक देखा गया है इधर. चाहे फिल्म में सच दिखाया गया हो या नहीं, लेकिन लोग यह जरूर देखना चाहते हैं कि फिल्म बनाई कैसे गई है और रणवीर सिंह का किरदार कैसा है.’ क्रिएटर ने अपने वीडियो में यह भी दिखाया कि फिल्म लगातार बफर हो रही थी. उन्होंने दावा किया कि उनके इंटरनेट में कोई दिक्कत नहीं थी और समस्या नेटफ्लिक्स की तरफ से थी. हालांकि, नेटफ्लिक्स की ओर से सर्वर क्रैश को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



