कभी होटल में लोगों को खाना सर्व करने वाला यह शख्स आज बॉलीवुड के सबसे दमदार कलाकारों में गिना जाता है. जिंदगी में संघर्ष इतने थे कि कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियां उठानी पड़ीं. होटल की नौकरी छोड़ी, परिवार का बिजनेस संभाला और सालों तक आर्थिक परेशानियों से जूझता रहा. हालात ऐसे थे कि 47 साल की उम्र तक सिर पर अपना घर भी नहीं था. लेकिन अभिनय का सपना अंदर ही अंदर जिंदा रहा. फिर 44 की उम्र में मिला फिल्मों में मौका और एक ब्लॉकबस्टर किरदार ने उसकी किस्मत बदल दी. आज वही एक्टर करोड़ों की दौलत और शानदार पहचान का मालिक है.
नई दिल्ली. कभी मुंबई के मशहूर ताज होटल में वेटर की नौकरी करने वाला यह शख्स आज बॉलीवुड के सबसे सम्मानित स्टार्स में गिना जाता है. लेकिन यहां तक पहुंचने का उसका सफर बिल्कुल आसान नहीं था. पिता को जन्म से पहले खो दिया, बचपन आर्थिक तंगी में बीता, फिर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए फरसान की दुकान संभाली. जिंदगी का बड़ा सपना कहीं पीछे छूट चुका था. 44 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जब ज्यादातर एक्टर सुपरस्टार बन चुके होते हैं. इतना संघर्ष था कि 47 साल की उम्र तक अपना घर भी नहीं था. लेकिन एक फिल्म ने उसकी किस्मत ऐसी बदली कि वह रातोंरात हर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गया. आज वही अभिनेता करोड़ों की संपत्ति का मालिक है.
बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि सफलता पाने के लिए सही समय पर सही मौका मिलना जरूरी होता है. लेकिन बोमन ईरानी की कहानी इस सोच को पूरी तरह बदल देती है. कभी मुंबई के मशहूर ताज होटल में वेटर का काम करने वाले बोमन ईरानी ने 44 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा और फिर अपनी मेहनत, एक्टिंग और अलग अंदाज से इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई कि आज वह भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं.
बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई में हुआ. बोमन ईरानी की जिंदगी बचपन से ही आसान नहीं रही. उनके जन्म से पहले ही पिता का निधन हो गया था. मां ने अकेले ही बोमन और उनकी तीन बहनों की परवरिश की. बचपन में बोमन डिस्लेक्सिया जैसी लर्निंग प्रॉब्लम से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से पढ़ाई की और बाद में मिथिबाई कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कॉलेज के बाद बोमन मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल में वेटर के रूप में काम करने लगे. साथ ही वे फोटोग्राफी का शौक भी पूरा करते थे. स्कूलों के स्पोर्ट्स इवेंट्स की तस्वीरें खींचकर वे थोड़ा-बहुत पैसा कमाते थे. लेकिन जब उनकी मां दुर्घटना का शिकार हो गईं तो बोमन को होटल की नौकरी छोड़कर परिवार के फरसान (नमकीन) के बिजनेस की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी. लगभग 14 साल तक उन्होंने इस दुकान को चलाया. इस दौरान उनकी शादी हुई और वे पिता भी बने.
परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी बोमन का फोटोग्राफी का जुनून नहीं छूटा. उन्होंने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तस्वीरें खींचने का मौका हासिल किया. इसके लिए वे एस्पी अदजानिया के पास गए और बिना पैसे के ऑफिस में काम करके अपनी विश्वसनीयता साबित की. बाद में उन्हें भारतीय और नॉर्वेजियन बॉक्सिंग टीम की तस्वीरें खींचने का जिम्मा मिला. 47 साल की उम्र तक बोमन के पास अपना घर नहीं था.
एक दोस्त के कहने पर बोमन ने कमर्शियल के लिए ऑडिशन दिया. एक विज्ञापन से शुरूआत हुई और जल्द ही उनके पास 180 से ज्यादा विज्ञापन आ गए. इन विज्ञापनों ने उन्हें सुर्खियों में लाया. फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें मुन्ना भाई एमबीबीएस में डॉ. अस्थाना का रोल ऑफर किया. दिलचस्प बात यह है कि यह रोल पहले अमरीश पुरी को ऑफर किया गया था, लेकिन अंत में बोमन को मिला.
मुन्ना भाई एमबीबीएस ब्लॉकबस्टर साबित हुई और बोमन ईरानी रातोंरात घर-घर में पहचान बन गए. उनका कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को पसंद आया. इसके बाद उन्होंने 3 इडियट्स , पीके, डॉन, हाउसफुल सीरीज, हैप्पी न्यू ईयर और कई अन्य फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. वे गंभीर भूमिकाओं से लेकर कॉमेडी तक में पारंगत हैं.
66 साल की उम्र में भी बोमन ईरानी खुद को हमेशा सीखने वाला छात्र मानते हैं. वे कहते हैं कि हर रोल के साथ वे नई चीजें सीखते हैं. उनकी पत्नी जेन और परिवार आज भी उनका सबसे बड़ा सहारा है. बोमन ईरानी की कहानी साबित करती है कि सफलता पाने के लिए कोई उम्र नहीं होती. उनकी सादगी और विनम्रता आज भी लोगों को प्रेरित करती है. बोमन ईरानी की जिंदगी इस बात का उदाहरण है कि चाहे सफर कितना भी कठिन हो या सफलता कितनी भी देर से मिले, अपने सपनों का पीछा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए.
साल 2025 तक बोमन ईरानी की कुल संपत्ति करीब 13 मिलियन डॉलर यानी लगभग 107 करोड़ रुपये बताई जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए हर महीने 80 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं. 44 साल में डेब्यू करने वाले इस अभिनेता ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है. उनकी यात्रा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने में कभी देर नहीं होती.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



