Image Slider

Last Updated:

अगर आप गर्मियों में हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो सूजी उत्तपम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह जल्दी बनने वाली रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. सूजी, दही और सब्जियों से तैयार होने वाला यह उत्तपम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट माना जाता है.

सूजी उत्तपम

आप अगर नाश्ते में रोज एक जैसी चीजें खा-खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया टेस्ट चाहते हैं, तो सूजी उत्तपम एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. साउथ इंडियन फूड में इडली, डोसा, मेदूवड़ा की तरह ही उत्तपम को भी काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाना भी आसान है.

सूजी उत्तपम

साउथ इंडियन फूड पसंद करने वालों के बीच में उत्तपम काफी लोकप्रिय है. उत्तपम स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है. सूजी उत्तपम का स्वाद भी लाजवाब होता है और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. ब्रेकफास्ट के लिए सूजी उत्तपम एक परफेक्ट फूड डिश है.

सूजी उत्तपम

अब इस घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद बैटर को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि बैटर फूल सके. अब शिमला मिर्च, पत्तागोभी, टमाटर को बारीक काट लें और एक बाउल में डालकर मिलाकर रख लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सूजी उत्तपम

नाश्ते में टेस्टी सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी डालें. अब सूजी में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाएं और पकोड़े के घोल जैसा बैटर तैयार कर लें.

सूजी उत्तपम

तय समय के बाद बैटर को लें और उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं. अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें. इसमें थोड़ी सी राई डालकर फैलाएं.

सूजी उत्तपम

दाल-चावल के बैटर से तैयार किए जाने वाले उत्तपम में काफी वक्त लग जाता है, लेकिन सूजी से बना उत्तपम आसानी से जल्द तैयार हो जाता है. आपने अगर कभी सूजी उत्तपम की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है, तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से बना सकते हैं.

सूजी उत्तपम

अब थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर डाल दें और करछी के पिछले हिस्से से सब्जियों को उत्तपम पर दबाकर पकाएं. सुनहरा होने तक उत्तपम को दोनों ओर से पलटते हुए सेक लें. नाश्ते के लिए टेस्टी उत्तपम बनकर तैयार है. इसी तरह सारे बैटर से सूजी उत्तपम तैयार कर लें. इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.

सूजी उत्तपम

अब उत्तपम का बैटर लें और जब राई चटकने लगे तो तवे पर 2 कटोरी उत्तपम का बैटर डालकर गोल-गोल करते हुए फैला दें. अब उत्तपम के ऊपर कटी सब्जियां टमाटर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर एक जैसी फैलाएं. ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डाल दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||