Image Slider

14 complaints regarding irregularities in bills and meters were received in Shalimar Garden.



साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित बिजली घर पर शुक्रवार को उपभोक्ता समाधान शिविर लगाया गया। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया गया। इसमें उपभोक्ता अपने बिजली बिल और मीटर से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। पूरे दिन शिविर में 14 शिकायत आईं। इसमें सबसे ज्यादा बिल गड़बड़ी की शिकायत थीं। एसडीओ विजय सैनी ने बताया कि ज्यादातर बिजली बिल की समस्याएं आई हैं। तकनीकी रूप से उपभोक्ताओं को समझाया गया है। शिविर में लोगों की पहली शिकायत यही थी कि स्मार्ट मीटर का बिल जमा कर दिया है। अब बैलेंस नेगेटिव पॉजिटिव नहीं दिखा रहा है। अब पोस्टपैड हो गया है, तो बैलेंस नहीं दिखाया जाएगा। सभी शिकायतों का समाधान कर दिया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||