Image Slider

Motorcyclist Thrown Six Feet in Vehicle Collision; Dies



गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार को अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार करीब छह फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के नजदीक बाइक सवार गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे नरेंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित मिश्रा निवासी ग्राम हसनी सूर्य विहार थाना मुरादनगर के रूप में हुई। बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||