Image Slider

साहिबाबाद। मोहन नगर नगर निगम जोन ने पुलिस बल के साथ अर्थला मेट्रो स्टेशन, मार्केट मुख्य मार्ग, मस्जिद रोड, डबास रोड आंबेडकर नगर, मीठा कुआं यादव होटल तक व वाल्मीकि धर्मशाला से सिरोही धर्मकांटा तक अस्थायी अवैध अतिक्रमण बृहस्पतिवार को हटाया गया। दो दिन पहले सड़क और नालों पर अतिक्रमण से परेशान होकर लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी। लोगों का आरोप है कि ठेली वाले घरों के सामने ठेली लगाए रहते हैं और सारा कचरा भी नालियों में फेंक देते हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि इस मार्ग से करीब 50 हजार लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। कई बार अधिकारी को शिकायत की गई है। अतिक्रमण भी हटाया गया है। मोहन नगर के जोनल प्रभारी सुशील प्रताप ने बताया कि लोगों की शिकायत का संज्ञान लेकर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया गया है। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की भी चेतावनी दी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||