-नीतिगत मुद्दों और जनहित योजनाओं पर मुख्यमंत्री से हुई विस्तृत चर्चा
-उप मुख्यमंत्री से सौहार्दपूर्ण भेंट, संगठन और समाज सेवा को लेकर साझा दृष्टिकोण
-जमीनी सक्रियता और संवाद शैली से उभरती नई पहचान बना रहे हैं तरुण मिश्रा
उदय भूमि संवाददाता
कोलकाता। जनसेवा को समर्पित कार्यशैली और सक्रिय सामाजिक भागीदारी के लिए पहचाने जाने वाले जनसेवक तरुण मिश्रा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में भेंट कर विभिन्न जनहित विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ता और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। तरुण मिश्रा ने क्षेत्रीय समस्याओं और जन अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए समाधान के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने भी सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की।
इसके उपरांत तरुण मिश्रा ने राज्य के उप मुख्यमंत्री दिलीप घोष से उनके निजी आवास पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सरोकार, संगठन विस्तार और युवा सहभागिता जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। उप मुख्यमंत्री ने भी जनहित के प्रति मिश्रा की प्रतिबद्धता और सक्रियता की प्रशंसा की। तरुण मिश्रा की कार्यशैली की विशेषता यह है कि वे संवाद, समन्वय और सकारात्मक पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे का प्रयास करते हैं। जमीनी स्तर पर निरंतर सक्रियता, लोगों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनना और समाधान के लिए संबंधित स्तर तक बात पहुंचाना उनकी कार्यपद्धति का मुख्य आधार है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता यह संकेत देती है कि वे केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नीति और समाज के बीच एक सेतु के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहे हैं। कोलकाता में हुई ये मुलाकातें इसी सक्रिय जनसेवा दृष्टिकोण का परिचायक मानी जा रही हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



