रोहित शेट्टी की कॉमेडी गोलमाल 5 की शूटिंग ऊटी में शुरू, अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर 2006 वाली रेस सीन रीक्रिएट कर फैंस को नई फिल्म के लिए उत्साहित किया
अरशद वारसी ‘गोलमाल’ का रिक्रिएट वीडियो शेयर किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. निर्देशक रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ ‘फ्रेंचाइजी’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है. गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म की छोटी सी झलक पेश की, जिसने अगले भाग के लिए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर साल 2006 में आई फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ के रेस कार कॉम्पटिशन सीन को रीक्रिएट किया. इस वीडियो में अरशद के साथ अभिनेता शरमन जोशी भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में ट्रांजिशन का इस्तेमाल किया गया है.
रोहित, अरशद और शरमन ने ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ का वह सीन शेयर किया, जो 2006 में रिलीज हुई थी. इस सीन में अरशद (जो माधव का किरदार निभा रहे हैं) और शरमन (जिन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया है) एक मजेदार कार रेस में हिस्सा लेते हैं, जिसका मकसद निराली नामक लड़की का दिल जीतना होता है.
इस खास सीन में, शरमन का किरदार (जो एक महिला के भेष में है) और माधव एक रेस कार में बैठे हुए और ‘हाय’ करते हुए नजर आते हैं. फिर वीडियो 20 साल पहले के उनके किरदारों से आज के समय में बदल जाता है और उसी मशहूर हाथ हिलाने वाले सीन को फिर से दिखाता है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



