Image Slider

होमताजा खबरदेशवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रूस दौरा अचानक रद्द, वजह क्‍या बताई गई?

Last Updated:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रूस दौरा और न्यू डेवलपमेंट बैंक बैठक टल गई है. इस बीच रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-भारत रूस ऊर्जा सप्लाई जारी रहेगी. उन्‍होंने पीएम मोदी को प्रभावशाली नेता बताया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रूस दौरा अचानक रद्द, वजह क्‍या बताई गई?Zoom

न‍िर्मला सीतारमण का रूस दौरा टल गया है.

नई दिल्ली/मॉस्को. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रस्तावित रूस दौरा फिलहाल रद्द हो गया है. उन्‍हें न्यू डेवलपमेंट बैंक की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने जाना था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है. CNN-News18 की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि यह दौरा अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाएगा. हालांकि, इस दौरे के रद्द होने के बावजूद भारत और रूस के बीच मजबूत आर्थिक और रणनीतिक संबंधों पर कोई असर नहीं होगा. दोनों देश एनर्जी और स‍िक्‍योर‍िटी पर म‍िलकर काम कर रहे हैं.हालांक‍ि, सरकार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.

इसी बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत को लेकर बड़ा बयान द‍िया. उन्‍होंने कहा क‍ि रूस भारत को जरूरत के मुताबिक एनर्जी की सप्‍लाई करता रहेगा. हमारा र‍िश्ता क‍िसी तीसरे देश के प्रत‍िबंधों से बाध‍ित नहीं होने वाला है. भारत और रूस के संबंध अटूट और काफी मजबूत हैं.

रूसी व‍िदेश मंत्री बोले-पीएम मोदी सबसे प्रभावशाली नेता

RT इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में लावरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की भी सराहना की.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विश्व के सबसे ऊर्जावान और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं, जो भारत की प्रगति और संप्रभुता को निरंतर मजबूत कर रहे हैं .लावरोव ने यह भी कहा कि रूस भारत के साथ अपने ऊर्जा आपूर्ति समझौतों का पूर्णतः पालन कर रहा है और भविष्य में भी यह प्रतिबद्धता कायम रहेगी.उन्होंने कहा कि बाहरी दबाव या वैश्विक प्रतिस्पर्धा भारत-रूस ऊर्जा सहयोग की स्थिरता को प्रभावित नहीं कर सकती.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||