Image Slider

Last Updated:

Firozabad news: सुहागनगरी के नाम से फेमस फिरोजाबाद चूड़ी, कंगन के लेटेस्ट डिजाइन भी तैयार करता हैं. डायमंड पहनने का शौक रखने वाली महिलाओ के लिए मार्केट में नए तरह के कंगन आ गए हैं. फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में एडी वाले कंगन काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये कंगन बेहद चमकदार भी होते हैं.इन्हें शादी पार्टी में पहनने के लिए खरीदा जाता है. इसके साथ ही इनमें लगे आर्टिफिशियल डायमंड कंगनों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं. ये कंगन पहनने के बाद महिलाओं को रिच वूमेन का अनुभव होता है. वही इन कंगनों की कीमत बेहद कम है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः सुहागनगरी के नाम से फेमस फिरोजाबाद चूड़ी, कंगन के लेटेस्ट डिजाइन भी तैयार करता हैं. डायमंड पहनने का शौक रखने वाली महिलाओ के लिए मार्केट में नए तरह के कंगन आ गए हैं. फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में एडी वाले कंगन काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये कंगन बेहद चमकदार भी होते हैं.इन्हें शादी पार्टी में पहनने के लिए खरीदा जाता है. इसके साथ ही इनमें लगे आर्टिफिशियल डायमंड कंगनों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं. ये कंगन पहनने के बाद महिलाओं को रिच वूमेन का अनुभव होता है. वही इन कंगनों की कीमत बेहद कम है.

एडी के नाम से फेमस हैं ये कंगन

फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट गली बोहरान में चूड़ियों की दुकान करने वाले दुकानदार मोहित बंसल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि चूड़ियों के फैशन में हर बार कुछ नया ट्रेंड चलता है. इस बार भी कंगनों का एक नया ट्रेंड आया हुआ है.जिनमें एडी यानी आर्टिफिशियल डायमंड वाले कंगन काफी पसंद किए जा रहे हैं.इन कंगनों का लुक महिलाओं की कलाइयों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.ये कंगन डायमंड कंगनों की नकल की तरह हैं. ओर्जिनल डायमंड कंगन की तरह ही इन आर्टिफिशियल कंगनों को बनाया गया है.इस बार इन कंगनों की डिमांड अधिक है और रोजाना महिलाएं इनकी खरीददारी के लिए आ रही हैं.

500 रुपए प्रति सेट से होती है शुरुआत

फिरोजाबाद में मिलने वाले आर्टिफिशियल डायमंड कंगनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है.महिलाएं चूड़ियों की जगह अब कंगन ज्यादा पहन रही है. इसलिए मार्केट में इन कंगनों की काफी डिमांड है.वही दुकानों पर इनकी कीमत 500 रुपए प्रति सेट से शुरू होती है और 2 हजार तक रहती है.शादी पार्टी के सीजन में महिलाएं इन कंगनों को ही पहन रही है.इन कंगनों को अलग अलग डिजाइन और रंग के साथ तैयार किया जाता है और इसमें डायमंड भी लगे होते हैं.जो बिल्कुल असली फीलिंग देते हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||