Image Slider

होमखेलक्रिकेटहार्दिक पंड्या से कप्तानी छीनेगी मुंबई इंडियंस? IPL में पैकेज डील से मचा बवाल

Last Updated:

Hardik Pandya IPL 2026: रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने जब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को जिम्मेदारी सौंपी थी तो जमकर बवाल हुआ था. फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर सवाल उठे थे. अब मुंबई इंडियंस की हालत ये हो चुकी है कि टीम मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई और हार के नए रिकॉर्ड बना रही है.

Zoom

क्या मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की छुट्टी हो सकती है?

नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन टीम सिर्फ तीन ही मैच जीत पाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी की एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों जमकर आलोचना कर रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से हार्दिक पंड्या को हटाकर जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने का सुझाव दे डाला. संजय मांजरेकर ने कहा कि फ्रेंचाइजी को अपने नेतृत्व पर पुनर्विचार करने और स्टार तेज गेंदबाज बुमराह को टीम की कप्तानी का मौका देने की जरूरत है.

मैं बुमराह को भारत की कप्तानी करते देखना चाहता हूं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कोई भी खेल को उनके जितना बेहतर समझता है, उनकी गेंदबाजी में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि पूर्वानुमान, बल्लेबाज को पढ़ना, स्थिति को समझना और पिच को जानना भी शामिल है. मुझे थोड़ी निराशा है कि इंग्लैंड में कप्तानी करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं दिखती. जब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था, तब उन्होंने कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उम्मीद है कि कम से कम इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें यह मौका जरूर मिलेगा.

पंड्या के साथ नेहरा, क्या है पैकेज डील?
मांजरेकर ने आगे सुझाव दिया कि जब एमआई ने हार्दिक के लिए सनसनीखेज सौदे को अंजाम दिया था, तब उन्हें आशीष नेहरा को भी साइन कर लेना चाहिए था. हार्दिक और नेहरा ने एक सफल साझेदारी बनाई और गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब दिलाया.

आपने मेरी बात को सही ढंग से समझ लिया, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक पांड्या के अलावा किसी और विकल्प पर भी विचार करना होगा. जी हां, क्योंकि यह कदम कारगर साबित नहीं हुआ है. हार्दिक के साथ भी नाइंसाफी हुई है. यह एक तरह का पैकेज डील है. आप जानते हैं, अगर हार्दिक मुंबई आ रहे थे, तो उन्हें आशीष नेहरा को भी साथ लाना चाहिए था, लेकिन आशीष उनके साथ नहीं होंगे.

IPL की कप्तानी आसान- मांजरेकर
संजय मांजरेकर का कहना है कि टेस्ट कप्तान की तुलना में आईपीएल में कप्तानी करना जसप्रीत बुमराह के लिए अपेक्षाकृत आसान होगा. बकौल संजय, ‘यहां उतना बोझ नहीं है, जहां उन्हें हर टेस्ट मैच के लिए फिट और तैयार रहना पड़ता है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||